फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Metro In Dino X Review: दर्शकों को पसंद आई अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों’, बताया- दिल छू लेने वाली फिल्म

Fri, 04 Jul 2025 02:42 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Metro In Dino Twitter Reaction: ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ के 18 साल बाद अनुराग बसु फिर से रिश्तों की कहानी को बताती एक फिल्म लेकर आए हैं ‘मेट्रो इन दिनों’। जानिए फिल्म देखकर लौटे लोगों ने एक्स पर दी कैसी प्रतिक्रियाएं।
विज्ञापन
मेट्रो इन दिनों - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में शामिल है। क्योंकि साल 2007 में आई ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ आज भी दर्शकों को पसंद है और वो लंबे समय से एक ऐसी ही फिल्म का इंतजार कर रहे थे। अब 18 साल बाद अंतत: अनुराग बसु फिर अपनी अगली मेट्रो लेकर आए हैं ‘मेट्रो इन दिनों’। फिल्म को क्रिटिक्स से काफी सराहना मिल रही है। जानते हैं रिश्तों की अहमियत बताने वाली इस फिल्म को देखने के बाद लोगों ने एक्स पर अपनी क्या प्रतिक्रियाएं दी हैं।

नेटिजंस ने की तारीफ

विज्ञापन

अनुराग बसु की फिल्मों को लेकर ऐसा माना जाता है कि वो आम लोगों की कहानी को बताते हैं। क्रिटिक्स तो ‘मेट्रो इन दिनों’ को लेकर भी ऐसा ही बता रही है। वहीं यूजर्स का क्या कहना है, देखते हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘एक दिल को छू लेने वाला सिनेमाई अनुभव। एक ऐसी फिल्म जो आपके साथ रहती है। खासकर शहरी दर्शक, गहराई से जुड़ेंगे।’
 



एक अन्य यूजर ने फिल्म के संगीत की तारीफ करते हुए लिखा, ‘हिंदी सिनेमा में संगीत को कथा में शामिल करने में अनुराग बसु से बेहतर कोई नहीं है।’ 
 

 

खूबसूरत फिल्म

विज्ञापन

एक अन्य यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, ‘मेट्रो...इन दिनों एक दिल को छू लेने वाली और बेहतरीन तरीके से शूट की गई फिल्म है। प्रीतम का म्यूजिक वाकई अच्छा है और फिल्म में एक अच्छा एहसास जोड़ता है। अभिनय हर तरफ से दमदार है। कुछ हिस्से धीमे हैं, लेकिन कुल मिलाकर, यह एक खूबसूरत फिल्म है।’
 


 

एक यूजर ने फिल्म को इमोशंस से भरी यात्रा बताते हुए मेट्रो इन दिनों की तारीफ की। साथ ही यूजर ने फिल्म को साढ़े तीन स्टार भी दिए।
 
 

 

यूजर बोले- औसत फिल्म
फिल्म को लेकर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई हैं। एक यूजर ने फिल्म को औसत बताया। यूजर ने कहा कि फिल्म में कुछ भी अलग या खास नहीं है। फिल्म एक टिपिकल बॉलीवुड कहानी है।
 


यह खबर भी पढ़ेंः Metro In Dino Review: अलग अंदाज में रिश्तों की अहमियत बताती है ‘मेट्रो इन दिनों’, अनुराग बसु का जादू बरकरार

18 साल बाद अनुराग बसु लाए नई मेट्रो...
अनुराग बसु इससे पहले साल 2007 में 'लाइफ इन अ मेट्रो' लेकर आए थे। जिसमें इसी तरह अलग-अलग कहानियां थीं। अब वो 18 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल लाए हैं। हालांकि, कहानी पूरी तरह से अलग है, इसलिए ये कहानी को आगे बढ़ाने वाला सीक्वल नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें