फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Met Gala 2026: गोल्डन साड़ी में रेड कारपेट पर उतरीं ईशा अंबानी, करण जौहर ने दिखाई राजा रवि वर्मा की विरासत

Tue, 05 May 2026 06:22 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Met Gala 2026: 78वें मेट गाला की हुई शुरुआत। रेड कार्पेट पर पहुंचे, करण जौहर, ईशा अंबानी और मनीष मल्होत्रा समेत कई भारतीय सितारे व दुनियाभर के कई दिग्गज…
विज्ञापन
मेट गाला 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैशन की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट कहे जाने वाले मेट गाला की शुरुआत हो चुकी है। रेड कार्पेट पर दुनियाभर के कई सितारों की पहुंचना लगातार जारी है। भारत की ओर से भी ईशा अंबानी और मनीष मल्होत्रा जैसे सितारे अभी तक मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट पर उतर चुके हैं। करण जौहर ने इस बार मेट गाला में अपना डेब्यू किया है। उन्होंने अपने दोस्त मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन के आउटफिट में रेड कार्पेट पर एंट्री की। इस दौरान ईशा अंबानी का लुक चर्चा का विषय भी बना हुआ है।

विज्ञापन

करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम-@karanjohar
करण जौहर ने दिखाई राजा रवि वर्मा की विरासत
मेट गाला 2026 में करण जौहर ने भी अपना डेब्यू किया। इस दौरान करण जौहर अपने दोस्त और सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन के आउटफिट में नजर आए। उन्होंने अपने आउटफिट के जरिए राजा रवि वर्मा की विरासत को दिखाया। इस बड़े इवेंट के लिए उन्हें स्टाइल ईश लखानी ने किया।

ईशा अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
रवि गुप्ता की डिजाइन की गई साड़ी में पहुंचीं ईशा अंबानी
मेट गाला 2026 के दौरान ईशा अंबानी का शानदार लुक पारिवारिक प्यार को दिखाता है। ईशा गोल्डन कलर की साड़ी और एक आकर्षक केप में मेट गाला की रेड कार्पेट पर उतरीं। वोग इंडिया के अनुसार, यह साड़ी गौरव गुप्ता द्वारा डिजाइन की गई थी और स्वदेश के कारीगरों द्वारा सोने के धागों से बुनी गई थी। ईशा के शरीर पर हाथ से सिले हुए ज्वैलरी थी जो उनके ब्लाउज से अटैच थी। ईशा ने इस दौरान अपनी मां नीता अंबानी के कलेक्शन की ज्वैलरी कैरी की थी।

मनीष मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम-@manishmalhotra05
मनीष मल्होत्रा ने मेट गाला में दिखाई मुंबई की झलक
भारत के सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा लगातार दूसरी साल मेट गाला की रेड कार्पेट पर पहुंचे। उन्होंने उनके डिजाइन स्टूडियो को रेड कार्पेट पर ही प्रदर्शित कर दिया। इस आउटफिट में एक भारतीय बंदगला के साथ एक ऐसा केप शामिल है, जिस पर इसे बनाने वाले कारीगरों के नाम और हस्ताक्षर कढ़ाई किए गए हैं। यह डिजाइन मुंबई शहर की एक झलक दिखाता है।
 
विज्ञापन

अनन्या बिरला - फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या बिरला ने किया मेट गाला में डेब्यू
आदित्य बिरला ग्रुप की डायरेक्टर अनन्या बिरला ने भी 78वें मेट गाला में अपना डेब्यू किया। इस दौरान अनन्या ने रॉबर्ट वुन द्वारा डिजाइन किया गया एक कस्टम मेड गाउन पहना। इसके साथ कलाकार सुबोध गुप्ता द्वारा डिजाइन किया गया एक आकर्षक मास्क था। इस आउटफिट में एक स्ट्रक्चर्ड ब्लैक जैकेट थी, जिसमें एक शानदार पेप्लम और एक वॉल्यूमिनस प्लीटेड स्कर्ट थी, जो इसे एक सशक्त और तराशा हुआ सिल्हूट दे रही थी। इस लुक का सबसे आकर्षक तत्व स्टेनलेस स्टील से बना मेटैलिक फेस मास्क था। इस मास्क ने उनके चेहरे को पूरी तरह से ढक लिया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें