फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mere Husband Ki Biwi: 'मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर जारी, रकुल-भूमि के प्यार के बीच बुरे फंसे अर्जुन कपूर

Sat, 01 Feb 2025 03:12 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत आगामी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' का ट्रेलर जारी हो चुका है।
विज्ञापन
मेरे हसबैंड की बीवी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह जल्द ही रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' में नजर आएंगे। निर्माताओं ने आज ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर देख साफ पता चल रहा है कि फिल्म में जमकर हंसी-ठहाकों का डोज होगा। अर्जुन कपूर ने हाल ही में सिंघम अगेन में वापसी की है और उनके प्रशंसक अब उन्हें एक कॉमेडी फिल्म में देखने के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन

लव ट्राएंगल नहीं पूरा सर्कल है
आज शनिवार को निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर जारी कर फैंस को फिल्म की कहानी की झलक दिखाई। फिल्म के ट्रेलर के अनुसार, 'लव ट्राएंगल नहीं, सर्कल है।' अर्जुन कपूर भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के बीच फंस जाते हैं। इसके बाद जो होता है वह है 'कलेश' और हंसी-मजाक के बीच अफरा-तफरी का दौर। फिल्म में आदित्य सील और शक्ति कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

फिल्म का ट्रेलर
ट्रेलर में देखने को मिला कि अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर पूर्व पति-पत्नी है। भूमि की याददाश्त खो जाती है और वह पांच से छह साल की पिछली बातें भूल जाती हैं और अर्जुन कपूर को अपना बॉयफ्रेंड समझती हैं। इस बीच अर्जुन कपूर अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड रकुल प्रीत सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं और उन्हें भूमि की बीमारी का पता चलता है।
विज्ञापन

भूमि-रकुल के बीच प्यार की जंग
ऐसे में अर्जुन कपूर पूर्व पत्नी भूमि को ठीक करने की कोशिश करते हैं और उन्हें सब सच बता देते हैं। भूमि भी अब अर्जुन को दोबारा पाना चाहती हैं, जिसके बाद रकुल के साथ उनकी जंग शुरू हो जाती है। अब पूरी कहानी तीनों के इर्द-गिर्द घूम रही है। अर्जुन कैसे इस पचड़े से बाहर निकलेंगे वो तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। अर्जुन, भूमि और रकुल की यह फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें