फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2025: नितांशी गोयल ही नहीं, इन सेलेब्स ने भी बनाया कान में रिकॉर्ड, लिस्ट में अवनीत का नाम भी शामिल

Fri, 16 May 2025 03:02 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cannes Film Festival 2025: फ्रांस में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में शामिल होने वालीं भारत की नितांशी गोयल इस साल सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस बन गई हैं। इससे पहले कौन-कौन से ऐसे कलाकार रहे जो ऐसा कारनामा कर चुके हैं।
विज्ञापन
नितांशी गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम- @nitanshigoelofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

78वां कान फिल्म फेस्टिवल इस समय दुनियाभर में छाया हुआ है। देश-दुनिया से कई कलाकार इस भव्य समारोह का हिस्सा बन रहे हैं। इसी बीच भारत की नितांशी गोयल इस साल इस फेस्टिवल में शामिल होने वाली सबसे कम उम्र की एक्ट्रेस बन गई हैं। चलिए आपको बताते हैं इससे पहले  सबसे कम उम्र के कौन-कौन से कलाकार इस फेस्टिवल में शामिल हो चुके हैं। 

विज्ञापन


युया यागिरा 
साल 2004 में जापान के युया यागिरा ने महज 16 साल की उम्र में ‘नोबडी नोज’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था। 

लुई माले 
वहीं 1956 में फ्रेंच डायरेक्टर लुई माले को 24 की उम्र में ‘द साइलेंट वर्ल्ड’ के लिए पाम डी'ओर से नवाजा गया था।

ये खबर भी पढ़ें: War 2: ‘वॉर 2’ का टीजर इस दिन होगा रिलीज? जूनियर एनटीआर के लिए ऋतिक रोशन के पोस्ट से लगी अटकलें

विज्ञापन


वलेरिया कोट्टो और ब्रुकलिन प्रिंस 
2017 में फिल्म ‘द फ्लोरिडा प्रोजेक्ट’ के लिए महज 6 साल की उम्र में वलेरिया कोट्टो और 7 साल के ब्रुकलिन प्रिंस ने भी फेस्टिवल में शिरकत की थी।

अवनीत कौर 
2024 में भारतीय एक्ट्रेस अवनीत कौर ने ‘लव इन वियतनाम’ का पोस्टर लॉन्च कर 22 साल की उम्र में अपने डेब्यू से सबका ध्यान खींचा था।
 


 

 

विज्ञापन

नितांशी गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम- @nitanshigoelofficial
नितांशी गोयल
अब साल 2025 में कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होकर नितांशी गोयल ने फिल्म लापता लेडीज की सक्सेस के बाद भारत का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। फ्रांस के इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में शामिल होना किसी भी कलाकार के लिए बड़े सम्मान की बात होती है और नितांशी भी उन्हीं कलाकारों में अब शामिल हो गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें