मीरा चोपड़ा ने बोले- 'शर्मनाक है'
चिन्मयी के अलावा एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने भी एआर रहमान का बचाव किया है। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के नाम का भी जिक्र किया है। मीरा ने लिखा है, 'सिर्फ दो भारतीयों ने सच में भारत को ग्लोबल स्टेज पर इस तरह पहुंचाया है कि पूरी दुनिया उन्हें पहचानती है। उन्होंने इस पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा और एआर रहमान को टैग किया है। आगे लिखा है, 'जिस बात का उनका मतलब ही नहीं था, उसके लिए उन्हें ट्रोल करना न सिर्फ गलत है, बल्कि शर्मनाक भी है। इस दिग्गज का सम्मान करें। उन्होंने ही सबसे आइकॉनिक 'वंदे मातरम' कंपोज किया है।