कई यूजर्स को रास नहीं आया मीनाक्षी का लुक
हालांकि, एक ओर जहां कई यूजर्स ने शॉर्ट्स में मीनाक्षी के लुक की तारीफ की, तो वहीं कई फैंस को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया। एक प्रशंसक ने लिखा कि आप साड़ी में ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। जबकि एक ने साफ कहा कि आप इसमें अच्छी नहीं लग रही हैं। तो वहीं एक प्रशंसक ने उन्हें अपने ओहदे को बर्बाद न करने की सलाह दी।
आखिरी बार ‘घायल वंस अगेन’ में आई थीं नजर
मीनाक्षी शेषाद्रि अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का हिस्सा रही हैं। इनमें ‘दामिनी’, ‘हीरो’, ‘शहंशाह’, ‘गंगा जमुना सरस्वती’, ‘बीस साल बाद’, ‘बड़े घर की बेटी’, ‘तूफान’, ‘घायल’ और ‘घातक’ जैसी फिल्में शामिल हैं। मीनाक्षी आखिरी बार 2016 में आई फिल्म ‘घायल वंस अगेन’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनका छोटा सा कैमियो था। इसके बाद से वो बड़े पर्दे से दूर हैं। हालांकि, इस दौरान वो कुछ एक रियलिटी शो में बतौर गेस्ट नजर आ चुकी हैं।