ईरानी-अमेरिकी स्टैंडअप कॉमेडियन मैक्स अमीनी इन दिनों भारत में हैं। आज सोमवार को उन्होंने मुंबई में एक्टर अनुपम खेर के साथ स्टूडेंट्स के लिए अपने मास्टरक्लास सेशन के दौरान भारत को सकारात्मक देश बताया। एक्टर अनुपम खेर के साथ स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए स्टैंड-अप कॉमेडियन मैक्स अमिनी ने भारत में अपने अनुभव के बारे में बताया।
कहा- 'जहां जाऊंगा, यही बात कहूंगा'
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मैक्स अमिनी ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो यह मेरे लिए बहुत सीखने वाला सेशन था। और, जब आप भारत और इस तरह की पॉजिटिव चीजों की बात करते हैं, तो यह अनुपम खेर और जिस तरह से उन्होंने भारतीय संस्कृति के बारे में बताया, उससे आया। मुझे लगता है कि मैं यहां से चला जाऊंगा। मैं जहां भी जाऊंगा, यही बात कहूंगा, क्योंकि आपको इस पर बहुत गर्व होना चाहिए। एक ऐसा देश, जहां के लोग नैचुरली पॉजिटिव हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत खूबसूरत है'।