फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिद रशीदी: 'राम के लिए उनका प्यार बिजनेस', जावेद अख्तर के बयान पर भड़के मौलाना; कह दी ये बात

Wed, 18 Nov 2026 10:47 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • जावेद अख्तर के भगवान राम वाले बयान पर मौलाना साजिद रशीदी ने प्रतिक्रिया दी है।
  • रशीदी ने कहा कि गीतकार के लिए राम की मोहब्बत उनके बिजनेस के चलते हैं।
  • सिर्फ इतना ही नहीं, मौलाना ने जावेद अख्तर को घर वापसी की सलाह भी दी है।
विज्ञापन
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के भगवान राम को लेकर दिए गए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। उनके बयान पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जावेद अख्तर पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राम के प्रति उनका सम्मान और लगाव किसी आस्था की वजह से नहीं, बल्कि व्यावसायिक हितों के चलते है। मौलाना ने इस दौरान जावेद अख्तर के लिए विवादित टिप्पणियां भी कीं।
विज्ञापन
Trending Videos

मौलान साजिद रशीदी - फोटो : ANI
क्या बोले मौलाना साजिद रशीदी?
आईएएनस पर जारी किए गए वीडियो के अनुसार, मौलाना ने कहा, 'जावेद अख्तर एक नास्तिक आदमी हैं। उन्होंने कई बार सार्वजनिक मंचों पर कहा है कि मैं नास्तिक हूं और मैं किसी देवी-देवता को नहीं मानता। किसी भगवान को, खुदा को नहीं मानता। आपको याद होगा एक बहुत बड़ा प्रोग्राम उनका मुफ्ती शमाइल नदवी के साथ हुआ था। उसमें भी उन्होंने गॉड, ईश्वर के होने का इनकार किया था। तो अब ये राम जी के लिए उनकी मोहब्बत उनके बिजनेस के चलते हैं।'

साजिद रशीदी ने आगे कहा, 'वे एक बिजनेसमैन आदमी हैं। उनको बॉलीवुड में गाने बेचने हैं, इसलिए उनको राम के बारे में ऐसी बातें करनी पड़ेंगी। नहीं करेंगे, तो उनके गाने नहीं चलेंगे। क्योंकि देश में 80 प्रतिशत हिंदू हैं, अगर वे भगवान राम के प्रति इस तरह की भक्ति और स्नेह नहीं दिखाएंगे, तो ये 80 प्रतिशत हिंदू कहीं न कहीं उन्हें नकारने की कोशिश करेगा। आजकल जो बॉयकॉट सिस्टम चल रहा है वो भी हो जाता है।'
विज्ञापन

मौलाना साजिद रशीदी - फोटो : ani
जावेद अख्तर को दी घर वापसी की सलाह
मौलाना साजिद रशीदी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि मेरी जावेद अख्तर को सलाह है कि घर वापसी कर लीजिये। जावेद अख्तर के बजाय अपना नाम राम पाल रख लीजिए। देश के हिन्दुओं को और ज्यादा अच्छा लगेगा।

क्या बोले थे जावेद अख्तर?
दरअसल, जावेद अख्तर ने हाल ही में भगवान राम के व्यक्तित्व और उनके मूल्यों पर अपनी राय रखी थी। उन्होंने कहा था कि राम का महत्व किसी एक धर्म तक सीमित नहीं है। उनका सार हर भारतीय की रगों में मौजूद है, फिर चाहे उसका धर्म कुछ भी हो। जावेद के मुताबिक, राम को भले ही कई बार एक व्यक्ति के तौर पर देखा जाता है, लेकिन उनका व्यक्तित्व इससे कहीं बड़ा है। वह जीवन जीने का एक तरीका हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें