फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Master Alankar: कभी किया था अमिताभ बच्चन के बचपन का रोल, फिल्में छोड़ आज कर रहे ये काम; बने करोड़ों के मालिक

Mon, 04 Aug 2025 11:43 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Who is Alankar Joshi: कभी अमिताभ बच्चन की फिल्म 'दीवार' में उनके बचपन का किरदार निभाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट मास्टर अलंकार आज कहां हैं और क्या करते हैं, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन
मास्टर अलंकार - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब भी 70 के दशक की बाल कलाकारों की बात होती है, एक नाम हमेशा लिस्ट में शुमार होता है और वो है मास्टर अलंकार। बॉलीवुड के दिग्गजों के साथ काम कर चुके अलंकार जोशी ने बाल कलाकार के रूप में अपनी एक अलग ही छवि बनाई थी। उन्होंने ‘दीवार’ में अमिताभ बच्चन के किरदार विजय के बचपन की भूमिका निभा कर दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी थी। लेकिन आज वो ना तो फिल्मों में हैं और ना ही ग्लैमर की दुनिया में। बल्कि उन्होंने आईटी क्षेत्र में अपने लिए एक नई दुनिया बसा ली है और आज एक सफल उद्यमी हैं।
विज्ञापन


फिल्मी सफर की दमदार शुरुआत
मास्टर अलंकार’ के नाम से पहचाने जाने वाले अलंकार जोशी ने बहुत छोटी उम्र में ही बॉलीवुड में कदम रख दिया था। उन्होंने 100 से भी ज्यादा हिंदी फिल्मों में अभिनय किया और अपने मासूम चेहरे और बेहतरीन अदाकारी से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 'सीता और गीता', 'मजबूर' और 'दीवार' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की खूब सराहना हुई। उनके अभिनय की सबसे खास बात थी उनका परिपक्व अंदाज़, जिसने उन्हें बाकी बाल कलाकारों से अलग खड़ा किया।

ये खबर भी पढ़ें: Saiyaara Day 18 Collection: 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' पर भारी 'सैयारा', 18वें दिन की इतनी कमाई
विज्ञापन


परिवार का फिल्मी जुड़ाव
अलंकार का ताल्लुक एक फिल्मी परिवार से है। उनकी बहन पल्लवी जोशी एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं और उनके जीजा विवेक अग्निहोत्री एक प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक। लेकिन फिल्मी विरासत के बावजूद, अलंकार ने अपने लिए एक अलग जीवन चुना। जब वो बड़े हुए और बतौर वयस्क अभिनेता बॉलीवुड में करियर बनाने की कोशिश की, तो उन्हें वह सफलता नहीं मिल सकी जो बचपन में मिली थी। अभिनय के बाद उन्होंने निर्देशन और प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया, लेकिन उनका मन कैमरे के पीछे जम नहीं पाया।

ग्लैमर से टेक्नोलॉजी की दुनिया तक का सफर
अलंकार ने फिल्मों के साथ-साथ पढ़ाई पर भी हमेशा ध्यान दिया। यही वजह रही कि जब उन्हें एक्टिंग में भविष्य नजर नहीं आया, तो उन्होंने तकनीक की दुनिया में कदम रखा। अमेरिका जाकर उन्होंने पहले एक सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी की और फिर एक दोस्त के साथ मिलकर खुद की आईटी कंपनी शुरू की। आज वह 35 वर्षों से अमेरिका में बसे हुए हैं और उनकी कंपनी का मूल्य करीब 200 करोड़ रुपये आँका गया है।

'लाइमलाइट की कमी नहीं खली'
एक इंटरव्यू में अलंकार ने कहा था कि उन्हें शोहरत की कमी कभी महसूस नहीं हुई, क्योंकि वे हमेशा इसके करीब रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं खुद को उस खिलाड़ी जैसा मानता हूं जिसने बेहतरीन खेल खेला, यादगार लम्हे दिए, लेकिन अब बस मैदान से दूर हूं।'

बेटी बन गईं हॉलीवुड स्टार, बेटा है गायक
अलंकार जोशी की निजी जिंदगी भी कम प्रेरणादायक नहीं है। उनकी जुड़वा बेटियां हॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। उनमें से एक अनुजा जोशी एक जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं, जो न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलेस और मुंबई में सक्रिय हैं। वो ‘हेलो मिनी' जैसी वेब सीरीज का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं उनका बेटा संगीत में रुचि रखता है और बतौर गायक अपनी पहचान बना रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें