फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विश्वनाथ एंड सन्स' के ऑडियो लॉन्च इवेंट में उमड़ी अपार भीड़; फैंस ने जोरदार अंदाज में किया सूर्या का स्वागत

Tue, 04 Aug 2026 05:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vishwanath and Sons audio Launch: सूर्या इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इसका ऑडियो लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया, जहां फैंस की भारी भीड़ आई।
विज्ञापन
सूर्या - फोटो : एक्स@BorntobeAshwani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सूर्या की आगामी फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' का भव्य ऑडियो लॉन्च इवेंट बीते दिनों कोयंबटूर में आयोजित हुआ। यहां बड़ी संख्या में एक्टर के फैंस आए। सूर्या का इवेंट में भव्य अंदाज में स्वागत किया गया। बता दें कि यह फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन

सूर्या - फोटो : एक्स@BorntobeAshwani
बड़ी संख्या में उमड़ी फैंस की भीड़
'विश्वनाथ एंड संस' का ऑडियो लॉन्च 02 अगस्त को कोयंबटूर में हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस में हुआ। इस फिल्म के निर्देशन की कमान वेंकी अटलुरी ने संभाली है। फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच जब ऑडियो लॉन्च किया गया तो फैंस बड़ी संख्या में आए। इवेंट में फिल्म के प्रति जबर्दस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। हजारों फैंस एक्टर की एक झलक पाने के लिए वहां पहुंचे थे।

कब रिलीज होगी फिल्म?
लॉन्च के मौके पर सूर्या के साथ नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले डायरेक्टर वेंकी अटलुरी, म्यूजिक कंपोजर GV प्रकाश कुमार और फिल्म की कास्ट भी मौजूद थी, जिन्होंने बड़े धूमधाम से फिल्म का म्यूजिक लॉन्च किया। सूर्या की हालिया ब्लॉकबस्टर 'करुप्पु' की सफलता के बाद मिली इस प्रतिक्रिया से 'विश्वनाथ एंड सन्स' के प्रति लोगों के क्रेज का पता चल रहा है। बता दें कि यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने जा रही है।
 
विज्ञापन

सूर्या - फोटो : एक्स@BorntobeAshwani
क्या है फिल्म की कहानी और सूर्या का रोल
'विश्वनाथ एंड सन्स' तमिल फैमिली ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में सूर्या 40 के आस-पास की उम्र के एक इंटरनेशनल पिस्टल शूटर की भूमिका में हैं और उनके साथ ममिता बैजू भी हैं। फिल्म की कहानी परिवार के रिश्तों, पर्सनल ग्रोथ और उम्र के अंतर वाले रोमांस को दिखाती है, जिसमें ह्यूमर और इमोशंस दोनों शामिल हैं। 'विश्वनाथ एंड सन्स' के बाद सूर्या जिथू माधवन के साथ एक फिल्म में लीड रोल करने वाले हैं। फिलहाल टाइटल तय नहीं है, लेकिन अस्थायी तौर पर इसे 'S47' कहा जा रहा है। इसके अलावा वे होम्बले फिल्म्स के सहयोग से टीजे ज्ञानवेल के साथ एक और प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। साथ ही कई अन्य प्रोजेक्ट्स भी अभी शुरुआती दौर में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें