फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wolverine Game: खत्म हुआ इंतजार, सामने आया मार्वल के वुल्वरीन का ट्रेलर; जानें कबसे खेल सकेंगे ये एक्शन गेम

Thu, 25 Sep 2025 12:20 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Marvel Wolverine: मार्वल के वुल्वरीन की पहली झलक सामने आ गई है। ट्रेलर के साथ-साथ मेकर्स ने रिलीज डेट के भी बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
मार्वल वुल्वरीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे इंतजार के बाद स्पाइडर-मैन 2 फेम इनसोम्नियाक गेम्स ने मार्वल के वुल्वरीन की पहली झलक जारी कर दी है। यह एक सिंगल प्लेयर फ्रैंचाइजी होगी, जिसमें स्पाइडर-मैन सीरीज के गेम्स जैसे ही मैकेनिक्स और गेमप्ले होंगे। अब इस गेम का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। साथ ही इसके रिलीज की तारीख भी सामने आ गई है। ट्रेलर से ये साफ है कि इस गेम में जबरदस्त हिंसा और क्रूरता नजर आने वाली है।

2026 में आएगा गेम

विज्ञापन

ट्रेलर ने ये साफ कर दिया है कि इसमें भयंकर युद्ध होने वाला है। साथ ही इसमें कुछ नए चेहरों के साथ पुराने चेहरे भी नजर आएंगे। सोनी द्वारा हाल ही में जारी स्टेट-ऑफ-प्ले प्रेजेंटेशन ने ट्रेलर के साथ गेम की रिलीज की तारीख भी तय कर दी है। जिसके मुताबिक यह गेम 2026 में खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होगा। सटीक तारीख अभी भी तय नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इनसोम्नियाक ने रिलीज की तारीख तय कर दी है, जो संभवतः अक्तूबर में हो सकती है। डेवलपर ने 2026 के वसंत के एक शानदार शोकेस का भी वादा किया है, जिससे अंततः रिलीज की तारीख का पता चल जाएगा।

एक्शन से भरपूर है गेम

विज्ञापन

ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और खूनी संघर्ष देखने को मिला है। दर्शक यहां लोगान के एडामेंटियम पंजों को कुछ वीभत्स एक्शन में देख सकते हैं। गेम में एक्शन सिर्फ जमीनी स्तर तक ही सीमित नहीं है। इसमें मोटरसाइकिल चेज और अन्य कई खतरनाक सीन भी देखने को मिलते हैं। कहानी लोगन के गहरे निजी मिशन पर केंद्रित है। गेम में लोगन का किरदार जिसे अभिनेता लियाम मैकइंटायर ने आवाज दी है, इतिहास के उन रहस्यों को उजागर करने की चाहत से प्रेरित है जो उसे आज भी सताते रहते हैं। जवाबों की तलाश उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी और रास्ते में आने वाले हर व्यक्ति को धूल चटा देगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें