फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thunderbolts: दुनियाभर से पहले भारत में आ रहे ‘थंडरबोल्ट्स’, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

Tue, 01 Apr 2025 05:28 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thunderbolts Release In India: मार्वल स्टूडियो की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘थंंडरबोल्ट्स’ भारत में रिलीज को पूरी तरह से तैयार है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह भी बना हुआ है। जानिए ‘थंडरबोल्ट्स’ कब होगी रिलीज।
विज्ञापन
थंडरबोल्ट्स - फोटो : यूट्यूब: Marvel Entertainment
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी मारवल्स की फिल्मों के शौकीन हैं और उनका इंतजार बेसब्री से करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। क्योंकि मारवल स्टूडियोज की आगामी फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ दुनियाभर में भी रिलीज होने से पहले भारत में रिलीज हो रही है। वो भी सिर्फ एक महीने के बाद। 

मार्वल स्टूडियो ने दिखाई झलक

विज्ञापन

एक ऐसे मिशन के लिए तैयार हो जाइए, जो पहले कभी नहीं देखा होगा। क्योंकि एंटी हीरोज की ये टीम एक खतरनाक मिशन पर निकल रही है। मार्वल स्टूडियो की फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ के भारत में रिलीज होने में अब सिर्फ एक महीना ही बाकी रह गया है। ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म के एक महीना बाकी रह जाने पर मार्वल स्टूडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अवेंजर्स नहीं आ रहे, लेकिन थंडरबोल्ट्स आ रहे हैं। एक महीना बाकी है।”
 


 

पहले ही जारी हो चुका है फिल्म का ट्रेलर
‘थंडरबोल्ट्स’ एक्शन से भरपूर एक धमाकेदार फिल्म होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर फरवरी में ही जारी कर दिया गया था। ट्रेलर के सामने आने के बाद से ही दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर में ‘थंडरबोल्ट्स’ टीम का पूरा परिचय दिया गया था।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन के परिवार में है कौन? जानिए

ये है फिल्म की स्टारकास्ट
इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें फिल्म में फ्लोरेंस पुघ, सेबेस्टियन स्टेन, डेविड हार्बर, वायट रसेल और ओल्गा कुरीलेन्को मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में इसके अलावा भी कई कलाकार नजर आएंगे।

यह खबर भी पढ़ें: Akshara Singh : भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने किन लोगों को कह दिया 'अपशब्द', खुद को बताया शेरनी

जेक श्रेयर ने किया फिल्म का निर्देशन
जेक श्रेयर द्वारा निर्देशित 'थंडरबोल्ट्स ' हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी। इस फिल्म के वर्ल्डवाइड रिलीज से पहले भारत में रिलीज किए जाने के पीछे मार्वल को लेकर भारतीयों की लोकप्रियता प्रमुख कारण है। यही वजह है कि इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। अब देखना ये है कि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें