फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मराठी बिग बॉस पांच के विजेता सूरज चव्हाण बचपन की दोस्त से कर रहे शादी, प्री-वेडिंग की तस्वीरें हो रहीं वायरल

Sat, 29 Nov 2025 11:45 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suraj Chavan Wedding: बीते कुछ दिनों से बिग बॉस मराठी सीजन 5 के विजेता सूरज चव्हाण चर्चा में हैं। वजह है उनकी शादी, जिनकी प्री वेडिंग की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। पढ़िए पूरी खबर।
विज्ञापन
सूरज चव्हाण - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरज चव्हाण, जो मराठी बिग बॉस 5 के विजेता हैं। आज 29 नवंबर को सूरज अपनी बचपन की दोस्त से शादी कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से उनकी शादी की रश्में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही प्री वेडिंग की भी कुछ फोटोज सामने आ रही हैं। चलिए जानते हैं सूरज चव्हाण की शादी के बारे में। 

बचपन की दोस्त संजना से कर रहे शादी

विज्ञापन

बहुत सामान्य परिवार से आने वाले सूरज चव्हाण की किस्मत तब अचानक बदल गई, जब उन्होंने मराठी बिग बॉस सीजन 5 जीता। इसके बाद सूरज सोशल मीडिया के स्टार बन गए। सूरज आज 29 नवंबर को संजना नाम की लड़की से शादी कर रहे हैं, जिन्हें वो बचपन से जानते हैं। कहा जा रहा है कि सूरज की  शादी में कई बड़ी हस्तियां मौजूद होंगी। बताया जा रहा है कि इसमें मराठी हस्तियां, राजनीतिक नेता, प्रभावशाली लोग शामिल हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि कौन-कौन से कलाकार आएंगे।
 


 

विज्ञापन

सूरज चव्हाण की प्री वेडिंग - फोटो : इंस्टाग्राम
प्री वेडिंग की तस्वीरें हो रही वायरल
शादी की रस्मों के अलावा सूरज अपनी प्री वेडिंग की तस्वीरों से भी सुर्खियों में बने हैं। इसमें उन्होंने अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए फोटोज क्लिक कराईं, जो काफी वायरल हो रही हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Trending Today: सलमान खान ने दी कोर्ट में सफाई, रणदीप हुड्डा ने सुनाई गुड न्यूज; पढ़ें आज की बड़ी खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें