फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prachi Pisat: मराठी एक्ट्रेस प्राची ने अभिनेता सुदेश म्हाशिलकर पर लगाए आपत्तिजनक आरोप, शेयर किया स्क्रीनशॉट

Tue, 27 May 2025 09:46 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prachi Pisat Controversy: हाल ही में मराठी अभिनेत्री प्राची पिसाट ने दिग्गज अभिनेता सुदेश म्हाशिलकर पर गंभीर आरोप लगाएं हैं, जो बहुत ही आपत्तिजनक हैं। 

विज्ञापन
प्राची सिपट और सुदेश म्हाशिलकर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मराठी अभिनेत्री प्राची पिसाट ने अभिनेता सुदेश म्हाशिलकर पर उन्हें आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप लगाएं हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने इस स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। इसे देख नेटिजंस भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन


अभिनेत्री ने साझा किया स्क्रीनशॉट
एक्ट्रेस प्राची पिसाट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक स्क्रीनशॉट साझा किया है। इसमें अभिनेत्री ने अभिनेता सुदेश म्हाशिलकर द्वारा भेजे गए मराठी भाषा में संदेश को दिखाया है। उसमें लिखा है, ‘मुझे अपना नंबर भेजें। मुझे आपके साथ फ्लर्ट करने का मन हो रहा।’ इसके आगे अभिनेत्री ने इस स्क्रीनशॉट को लिखा, ‘आपके पास आपकी  पत्नी का नंबर होगा, वह भी प्यारी हैं। उसके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करो, सुदेश म्हाशिलकर। आपको मेरा नंबर मिल जाएगा तो आप मुझसे इस पोस्ट को डिलीट करने के लिए कहेंगे।’
 




अभिनेता को दी धमकी
इस पोस्ट को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन भी दिया है। उन्होंने उसमें लिखा, 'हां, मैं क्यूट हूं। चलिए बात खत्म करते हैं सुदेश म्हाशिलकर। अगर आप माफी नहीं मांगना चाहते हैं, तो यदि आपके पास समय हो तो मैं अन्य लड़कियों के साथ आपसे जुड़ी ऐसी ही घटनाएं बता सकती हूं।'
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Khan Sir: खान सर ने गुपचुप तरीके से कर ली शादी, जानें कौन हैं उनकी वाइफ? ऐसे की यूट्यूब की दुनिया में एंट्री

आरोप लगाने से किया इनकार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी। इसमें उन्होंने कहा, 'प्रिय मीडिया चैनल और अकाउंट, आपकी दयालुता और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। कृपया ध्यान दें, मैंने कोई आरोप नहीं लगाया है। मैंने सिर्फ स्क्रीनशॉट और अपना जवाब शेयर किया है। कृपया गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें। आप लोग शानदार हैं, बस एक अनुरोध है - मुझे उम्मीद है कि आप समर्थन करते समय गुमराह नहीं करेंगे।’  हालांकि, इस मामले पर अभी तक अभिनेता सुदेश म्हाशिलकर का कोई जवाब नहीं आया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें