फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरा: रघुबीर यादव की आवाज में रिलीज हुआ मंथन का गाना, अंग्रेजी के साथ पिरोया गया बुंदेली लोक संगीत

Fri, 16 Oct 2026 12:01 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Badra Song: मंथन ने अपना नया गाना 'बदरा' रिलीज किया है। इसमें इंग्लिश ऑल्ट-पॉप और बुंदेली लोक संगीत को एक साथ पिरोया गया है। इस गाने में दिग्गज कलाकार रघुबीर यादव ने अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन
मंथन, रघुबीर यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गायक और गीतकार मंथन ने साल 2026 का अपना पहला गाना 'बदरा' रिलीज कर दिया है। इस गाने में उन्होंने जाने-माने गायक और अभिनेता रघुबीर यादव के साथ मिलकर काम किया है। 'बदरा' घरेलू हिंसा से बचे लोगों के अनकहे संघर्षों को मार्मिक ढंग से पेश करता है।
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है गाने का आधार?
यह गाना मानसिक सहनशक्ति, घरेलू कैद और आजादी पाने के कठिन सफर की एक गहरी और दिल को छू लेने वाली कहानी है। इसमें सटीक रूपक का इस्तेमाल किया गया है। यहां भारी और दम घोंटू बादलों को उस व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है जो अत्याचार करता है। यह गाना एक ऐसी महिला के उथल-पुथल भरे मन की गहराई बयां करता है, जो अपने ही भीतर चल रहे लगातार संघर्ष में फंसी हुई है।

मंथन - फोटो : सोशल मीडिया
गाने में है बुंदेली परंपरा की झलक
'बदरा' गाना अंग्रेजी ऑल्ट-पॉप और पारंपरिक बुंदेली लोक संगीत के बीच एक पुल का काम करता है। इसे मंथन ने लिखा है। इसमें, बुंदेली लोक परंपरा के इर्द-गिर्द अंग्रेजी बोल बुने गए हैं। पारंपरिक लोक गीतों में अक्सर लोग लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से परेशान होकर उसके रुकने की प्रार्थना करते हैं। मंथन ने इसी कल्पना को एक रूपक के तौर पर इस्तेमाल किया है। 

तूफान की किससे हुई तुलना?
इस गाने में मंथन ने तूफान की तुलना उस मानसिक बोझ से की है, जो किसी व्यक्ति को हिंसक या दमनकारी माहौल में झेलना पड़ता है।
विज्ञापन

कई कलाकारों ने किया काम
गाने को बनाने में कई बेहतरीन कलाकारों ने साथ दिया हैं। इसमें फीचर्ड आर्टिस्ट के तौर पर दिग्गज अभिनेता और लोक कला के प्रतीक रघुबीर यादव ने काम किया है। उनकी दमदार आवाज इस प्रोजेक्ट को एक गहरा वजन देती है। इसे शरद जोशी ने प्रोड्यूस किया है। जाने-माने साउंड इंजीनियर सुमित बब्बर ने इसे रिकॉर्ड किया है। इसमें मशहूर फोटोग्राफर भरत रावल की फोटोग्राफी और 'बनयान इन्फोमीडिया' के आशुतोष शुक्ला का ग्राफिक डिजाइन शामिल है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें