फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mansoor Ali Khan: माफी मांगने के बाद फिर बदले मंसूर अली खान के सुर, तृषा के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Sat, 09 Dec 2023 12:00 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, मंसूर ने तृषा ने माफी मांगी थी, लेकिन अब उन्होंने इस मामले में अपना यू-टर्न ले लिया है। वहीं अब मंसूर ने अपने तेवर बदल लिए हैं। उन्होंने तृषा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन
तृषा कृष्णन-मंसूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृषा के साथ स्क्रीन साझा करने के बारे में साउथ अभिनेता मंसूर अली खान की अभद्र टिप्पणियों को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में, मंसूर ने तृषा ने माफी मांगी थी, लेकिन अब उन्होंने इस मामले में अपना यू-टर्न ले लिया है। वहीं अब मंसूर ने अपने तेवर बदल लिए हैं। उन्होंने तृषा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया और उसके पेपर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन


माफी मांगने के बाद फिर बदले मंसूर अली खान के सुर
बता दें कि पिछले दिनों एक इंटरव्यू में मंसूर अली से पूछा गया कि यह मानहानि का मामला किस बारे में है और वे किस कारण से यह करना चाहते हैं? इस पर अभिनेता ने जवाब में कहा कि मैं अभी विवरण साझा नहीं कर सकता। मेरे वकील आज शाम इसका खुलासा करेंगे। इसके अलावा अभिनेता ने तृषा से माफी मांगने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा मजाक है और मैं इसे बाद में समझाऊंगा।

Animal Day 8 BO Collection: आठवें दिन एनिमल ने जवान, पठान, गदर 2 सबको को धोया, दूसरे हफ्ते में दिखेगा असली असर
विज्ञापन



तृषा के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा
अब अभिनेता मंसूर अली खान ने सार्वजनिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों के लिए अभिनेत्री तृषा कृष्णन, खुशबू सुंदर और चिरंजीवी कोनिडेला के खिलाफ मुकदमा दायर किया। अभिनेता ने अपने फैंस के साथ एक्स हैंडल पर मुकदमे की छाया प्रति साझा की है। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि अभिनेता ने तृषा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। हालांकि, अभी तक अभिनेत्री का इस मुकदमे के लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन




इस बयान पर गहराया था मामला
बता दें कि इस मामले में विवाद तब गहराया जब एक प्रेस इंटरैक्शन में एक्टर मंसूर अली खान ने कहा था कि उन्होंने अपने करियर में कई हीरोइनों के साथ रेप सीन किए हैं, लेकिन 'लियो' में उन्हें अपनी को-स्टार तृषा की झलक भी नहीं मिल पाई थी। इससे हर कोई हैरान रह गया था। अपने इस बयान के बाद अभिनेता ने तृषा ने माफी भी मांगी थी, लेकिन माफी मांगने के बाद मंसूर अली खान यह एक्शन लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें