फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Muntashir: 'स्काई फोर्स' मेकर्स को मनोज मुंतशिर की चेतावनी, 'क्रेडिट नहीं दिया तो लूंगा कानून का सहारा'

Wed, 08 Jan 2025 10:54 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मनोज मंतशिर के गाने और उसमें क्रेडिट न देने को लेकर विवाद छिड़ गया है। लेखक ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से जियो स्टूडियो और स्काई फोर्स के मेकर्स को चेतावनी दे डाली है।
विज्ञापन
मनोज मुंतशिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्क्रीन राइटर मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने जियो स्टूडियो और स्काई फोर्स के मेकर्स को लीगल एक्शन देने की धमकी भी दे डाली है। इस गाने की रिलीज से पहले मनोज ने गड़बड़ी सुधारने की चेतावनी दी है, उन्होंने ये तक कह दिया कि ऐसा नहीं हुआ तो वे कानून का सहारा लेंगे।
विज्ञापन

इस मामले पर छिड़ा है विवाद
दरअसल, स्काई फोर्स टीम ने 'माये' गाने पर उन्हें क्रेडिट नहीं दिया, इस कारण उन्होंने ये पोस्ट किया है। जियो स्टूडियो ने आगामी गाने एक्स का टीज़र शेयर किया, जिसमें गायक बी प्राक और संगीतकार तनिष्क बागची का नाम था। इस क्लिप में मनोज का नाम नहीं था, उन्होंने टीम ने उन्हें कैप्शन में टैग किया।
 
 

मनोज मुंतशिर - फोटो : इंस्टाग्राम @manojmuntashir
ट्वीट कर जाहिर किया गुस्सा
मनोज मुंतशिर ने लिखा, ये गाना न केवल गाया और कंपोज किया गया है बल्कि किस ऐसे इंसान ने लिखा भी है। उसने अपने खून पसीने से ये गाना तैयार किया। लेखक का नाम हटाना, बहुत बड़ा अपमान है। अगर ये तुरंत ठीक नहीं किया गया कल गाने की रिलीज में भी तो लीगल एक्शन लूंगा। ध्यान रखिए कि मेरी आवाज कानून जरूर सुनेगा। शर्म करो।

यह खबर भी पढ़ें- Hrithik Roshan: 'कहो ना प्यार है' की रिलीज के बाद घर में कैद हो गए ऋतिक, नहीं दिया कोई इंटरव्यू, जानिए क्यों?
विज्ञापन

26 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
'स्काई फोर्स' फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय एक एयर फोर्स ऑफिसर के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। वीर ने इसमें एक सहायक आईएएफ ऑफिसर की भूमिका निभाई है। इसमें सारा अली खान ने वीर की पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म में निमृत कौर भी नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें