फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गाजा-फिलिस्तीन में कुछ हो तो सब आगे आते हैं’, मनोज जोशी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर जताई नाराजगी

Fri, 26 Dec 2025 09:04 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manoj Joshi On Bangladesh Hindus: अभिनेता मनोज जोशी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर ने इसे गाजा और फिलिस्तीन से जोड़कर कड़ी निंदा की है…
विज्ञापन
मनोज जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में माहौल खराब है और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। हिंदुओं पर वहां लगातार अत्याचार हो रहा है। अब भारत में भी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच अब अभिनेता मनोज जोशी ने भी इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हिंदुओं पर हमले की कड़ी आलोचना करते हुए, इसके खिलाफ आवाज उठाने की बात कही है।

ये बहुत ही दुख की बात है

विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों व हत्या के विरोध में अभिनेता मनोज जोशी का कहना है, ‘गाजा या फिलिस्तीन में कुछ होने पर तो सब लोग आगे आते हैं। लेकिन जब बांग्लादेश में किसी हिंदू की हत्या की जाती है, उसे मारा जाता है। तब कोई आगे नहीं आता। तब कोई अपनी आवाज नहीं उठाता। यह वाकई बहुत ही दुख की बात है। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि समय इसका जवाब देगा।’
 

 

दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद बिगड़े हालात

विज्ञापन

जाहिर है कि बांग्लादेश में इस समय माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। हिंदुओं पर लगातार अत्याचार हो रहा है और उनके साथ मारपीट व हत्याएं हो रही हैं। बीते दिनों यमनसिंह में कपड़ा कारखाने के मजदूर दीपू चंद्र दास की भीड़ ने निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद से हालात और भी तनावपूर्ण हो गए। इसके बाद वहां पर हिंदुओं की हत्याएं हो रही हैं और उनके साथ अत्याचार बढ़ता जा रहा है। अब लगातार बढ़ते अत्याचार के चलते भारत में भी इसका विरोध हो रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर से लेकर पश्चिम बंगाल और दिल्ली में प्रदर्शन हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें