फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalip Tahil: ‘फैमिली मैन’ ईमानदारी से शुरू की गई’, सीरीज के 6 साल कंप्लीट होने पर दलीप ताहिल ने जाहिर की खुशी

सार

Series The Family Man Complete 6 Years: सीरीज ‘द फैमिली मैन’ को 6 साल पूरे हो चुके हैं। मनोज बाजपेयी स्टारर इस सीरीज का तीसरा सीजन भी जल्द आएगा। ओटीटी की सबसे चर्चित सीरीज का हिस्सा एक्टर दलीप ताहिल भी हैं। ‘द फैमिली मैन’ को लेकर हाल ही में दलीप ताहिल ने अमर उजाला से एक खास बातचीत की।

विज्ञापन
दलीप ताहिल, सीरीज 'द फैमिली मैन' में मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम@daliptahil
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोज बाजपेयी स्टारर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ को छह साल पूरे हो चुके हैं। जल्द ही इस सीरीज का तीसरा पार्ट भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। ‘द फैमिली मैन’ में दलीप ताहिल ने भी अहम किरदार निभाया। ‘द फैमिली मैन’ का हिस्सा वह कैसे बने? मनोज बाजपेयी के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा? वह इस सीरीज की सफलता पर क्या सोचते हैं? एक्टर दलीप ताहिल ने अमर उजाला डिजिटल से एक खास बातचीत में इन सभी सवालों के जवाब दिए। 

विज्ञापन


दलीप ताहिल ने सीरीज में काम करने के लिए तुरंत हामी भर दी थी 
6 साल पहले ‘द फैमिली मैन’ सीरीज का हिस्सा दलीप ताहिल कैसे बने? पूछने पर वह कहते हैं, ‘जब मुझे सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के लिए अप्रोच किया गया, तब ओटीटी की शुरुआत हो रही थी। मुझे भी ओटीटी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन जब मुझे सीरीज ‘द फैमिली मैन’ की कहानी बताई गई, वह काफी बढ़िया, दिलचस्प लगी। इस स्पाई थ्रिलर सीरीज में मेरा कैरेक्टर भी अच्छा था तो मैंने तुरंत हामी भर दी थी। यह सीरीज बड़ी ईमानदारी से शुरू की गई, मुझे भी कहानी पर यकीन था। मैं इस सीरीज का हिस्सा इसलिए भी बना क्योंकि इसमें मनोज बाजपेयी के साथ काम करने का मौका मिलने वाला था। डायरेक्टर राज और डीके ने भी जिस तरीके से कहानी सुनाई वह तरीका मुझे बहुत पसंद आया था।’  

रिलीज से पहले काफी टेंशन थी 
दलीप ताहिल आगे कहते हैं, ‘जब पहला सीजन रिलीज हुआ तो बहुत टेंशन थी। लेकिन जो रिस्पॉन्स इस सीरीज को मिला वह कमाल का था। यह सीरीज इसलिए हिट हुई क्योंकि बहुत रिलेटेबल थी। मेरा किरदार कुलकर्णी सीरीज में मनोज बाजपेयी के किरदार श्रीकांत का बॉस है। यह किरदार एक राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी एजेंसी का बॉस है लेकिन उसके सामने कई बार समस्याएं आ जाती हैं। उसके मिशन में सरकारी तंत्र ही रूकावट बन जाता है। इन बातों से लोग आसानी से रिलेट कर सकते हैं। मेरे किरदार कुलकर्णी में कई लेयर्स हैं। यह गर्व की बात है जल्द ही ‘फैमिली मैन 3’ रिलीज होगी। उम्मीद है कि और भी सीजन इस सीरीज के आएंगे। मनोज बाजपेयी का किरदार श्रीकांत तिवारी तो घर-घर एक चर्चित नाम बन चुका है। सिर्फ श्रीकांत ही नहीं मेरा किरदार कुलकर्णी और शारिब हाशमी का किरदार भी काफी पाॅपुलर हो चुका है। मेरा सौभाग्य है कि इतनी बढ़िया टीम के साथ काम करने का मौका मिला।’  

विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj
मनोज बाजपेयी प्रोफेशनल आर्टिस्ट हैं 
सीरीज ‘द फैमिली मैन’ में दलीप ताहिल ने मनोज बाजपेयी के साथ अभिनय किया। इस अनुभव का वह यादगार बताते हैं। वह कहते हैं, ‘मनोज बाजपेयी से जब मैं पहली बार सेट पर मिला तो उनको कहा कि आपकी फिल्म ‘अलीगढ़’ का फैन हूं। इसके बाद उनके साथ सहजता से काम किया। वह एक प्रोफेशनल आर्टिस्ट हैं। वह अपने किरदार में पूरी तरह ढल जाते थे। यही एक बढ़िया कलाकार की पहचान है।’  

क्या कभी दलीप ताहिल किसी किरदार से प्रभावित होते हैं 
एक कलाकार होने के नाते दलीप ताहिल कई किरदार निभाते हैं। कुलकर्णी के किरदार की कौन सी बात वह खुद की पर्सनालिटी में लागू करते हैं। इस पर दिलीप ताहिल कहते हैं, ‘मैं एक ट्रेंड आर्टिस्ट हूं, अपने किरदार को सेट पर छोड़ देता हूं। हां, जिस दिन हम कोई सीन करते हैं, तो उसका असर उस दिन जरूर रहता है। लेकिन मैं घर तक किसी किरदार को नहीं लाता हूं।’ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें