मनोज बाजपेयी का किस्सा सुन कर सभी लोग हंस पड़े
मनोज बाजपेयी ने आगे बताया कि उन्होंने यह स्टंट करने से दोबारा मना कर दिया। इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा 'सुनो अगर तुम्हें कुछ होता है तो जया बच्चन से मेरी शिकायत कर देना। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं।' मनोज बाजपेयी का यह वाकया सुन कर शो में मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
21 नवंबर को रिलीज हुई मनोज बाजपेयी की सीरीज
मनोज बाजपेयी की अदाकारी वाली वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 3' 21 नवंबर को रिलीज हुई। इसमें जयदीप अहलावत, निमरत कौर, प्रियामणि, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर, दर्शन कुमार, वेदांत सिन्हा और श्रेया धनवंतरी जैसे कलाकार हैं।