फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय फिल्म ‘बूंग’ ने जीता बाफ्टा, जानिए क्या है कहानी? फरहान अख्तर ने किस तरह किया सपोर्ट?

Mon, 23 Feb 2026 01:49 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bafta Awards 2026: ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स यानी बाफ्टा में मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ की धूम रही। इस भारतीय फिल्म ने चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। जानिए, क्या है इसकी कहानी? और बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर फरहान अख्तर से इसका क्या कनेक्शन जुड़ता है।

विज्ञापन
बूंग ने जीता बाफ्टा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ बाफ्टा अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी है। यह एक बड़ी उपलब्धि भारतीय सिनेमा के लिए है। 79वें बाफ्टा अवॉर्ड में फिल्म ‘बूंग’ ने चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया। फिल्म की डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी हैं। जानिए, क्या है फिल्म ‘बूंग’ की कहानी?

क्या है 'बूंग' की कहानी?

विज्ञापन

बाफ्टा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म ‘बूंग’ की कहानी बहुत प्यारी और दिल को छू लेने वाली है। यह फिल्म मणिपुर की घाटी में रहने वाले बच्चे बूंग (गुगुन किपगेन) पर आधारित है। बूंग वर्षों से अकेली रह रही अपनी मां को खुश करने के लिए खास तोहफा देने की योजना बनाता है। वह, तोहफा है अपने पिता को वापस लाना। वह पिता की तलाश में निकल जाता है। इस सफर में उसका दोस्त साथ देता है। मां की खुशियों के लिए पिता को खोजने निकले बूंग की यह कहानी बेहद मार्मिक है। बूंग को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। 
 

 

 

विज्ञापन

फिल्म 'बूंग' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में नजर आए ये कलाकार
फिल्म ‘बूंग’ में गुगुन किपगेन के अलावा बाला हिजाम, नेमेतिया नगंगबाम, जेनी खुरई, हामोम सदानंद,एंगम सनामतम, विक्रम कोचर, थौदम ब्रजबिधु और मोधुबाला थौदम जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए। फिल्म के बाल कलाकारों का अभिनय बहुत ही सहज है। कई सीन्स दर्शकों को भावुक कर जाते हैं, आंखों को नम कर देते हैं। 

फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस की है 'बूंग'
बाफ्टा अवॉर्ड्स में 'बूंग' ने अपना परचम लहरा दिया है। इस फिल्म को निर्माता-निर्देशक और एक्टर फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर साल 2024 के ‘टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में हुआ था। वहां इसे दर्शकों से स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। भारतीय सिनेमाघरों में यह फिल्म सितंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है। फरहान के साथ विकेश भूटानी, एलन मैकएलेक्स, रितेश सिधवानी और शुजात सौदागर इस फिल्म के सह-निर्माता हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें