फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस यूनिवर्स के खिताब से चूकीं भारत की मनिका विश्वकर्मा, डांसर और पेंटर हैं मॉडल; इस क्षेत्र में की पहल

Fri, 21 Nov 2025 12:42 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manika Vishwakarma: मैक्सिको की मॉडल फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता में भारत से मनिका विश्वकर्मा ने हिस्सा लिया था। हालांकि वह टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं।
विज्ञापन
मनिका विश्वकर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @manikavishwakarma_
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाईलैंड में मिस यूनिवर्स 2025 का आयोजन हुआ। इसमें मैक्सिको की मॉडल फातिमा बॉश ने जीत दर्ज की। पेजेंट में दुनियाभर की सुंदरियों के साथ भारत की मनिका विश्वकर्मा ने भी हिस्सा लिया। उनका ताल्लुक राजस्थान से है। इस बार मिस यूनिवर्स की प्रतियोगिता में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह पेजेंट के टॉप 12 पार्टिसिपेंट्स में जगह नहीं बना सकीं।
विज्ञापन
Trending Videos

टॉप 12 में जगह नहीं बना पाईं मनिका
मनिका विश्वकर्मा की मिस यूनिवर्स के लिए दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही थी। उन्होंने पेजेंट में टॉप 30 में जगह बना ली थी। हालांकि टॉप 12 में वह जगह नहीं बना सकीं। इस तरह से वह इस मशहूर खिताब से वंचित रह गईं।
 

बौद्ध धर्म को रिप्रेजेंट करने वाला कॉस्ट्यूम पहना
मनिका ने पेजेंट के नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में बौद्ध धर्म को रिप्रेजेंट करने वाले कॉस्ट्यूम को पहना था। उन्होंने अपने माथे पर भारी मुकुट रखा था और पीठ पर धर्म चक्र का सिंबल बनाया था। उनके इस कॉस्ट्यूम की काफी तारीफ हुई।
 

पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमी में की पढ़ाई
मनिका विश्वकर्मा राजस्थान के श्रीगंगानगर से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमी सब्जेक्ट की पढ़ाई की। वह मिस यूनिवर्स राजस्थान 2024 रहीं। 18 अगस्त 2025 को उन्होंने राजस्थान में हुए प्रोग्राम में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद वह मिस यूनिवर्स 2025 में पहुंची।
विज्ञापन

मनिका से पहले भारत से पहुंची ये हस्तियां
मनिका एक क्लासिकल डांसर हैं। पेंटिंग में भी उनकी रुचि है। वह न्यूरो डायवर्जेंट की सपोर्टर हैं। उन्होंने न्यूरो डिसऑर्डर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए न्यूरोनोवा प्लेटफॉर्म की शुरुआत की। उनसे पहले सुष्मिता सेन, लारा दत्ता और हरनाज संधू मिस यूनिवर्स में पहुंचीं और जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें