अहमदाबाद शहर में आज 30 नवंबर को मैराथन के नौंवे संस्करण का आयोजिन किया गया। इसे अडानी समूह द्वारा आयोजित किया गया, जो भारतीय सशस्त्र बलों को समर्पित था। इसका नाम 'रन 4 आवर सोल्जर्स' रखा गया। इस कार्यक्रम में मंदिरा बेदी और प्रीति झंगियानी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मंदिरा बेदी ने दिखाई हरी झंडी
अडानी एंटरप्राइजेज के प्रबंध निदेशक प्रणव अडानी, अभिनेत्री मंदिरा बेदी और प्रीति झंगियानी सहित अन्य अतिथियों ने रविवार को अहमदाबाद में मैराथन को हरी झंडी दिखाई।
मंदिरा बेदी ने कहा- मैराथन का विषय बहुत अच्छा है
अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने एएनआई से बात करते हुए कहा, 'अहमदाबाद मैराथन का विषय बहुत अच्छा है। यह हमारे सशस्त्र बलों के लिए एक श्रद्धांजलि है। लोग एक ऐसे उद्देश्य के लिए दौड़ रहे हैं जो उनसे भी बड़ा है। वे सशस्त्र बलों की भावना, बलिदान और शक्ति के लिए दौड़ रहे हैं।'
प्रीति झंगियानी ने भी दी प्रतिक्रिया
एक्ट्रेस प्रीति झंगियानी ने बोला- 'मैराथन के 9वें संस्करण के लिए अहमदाबाद आकर बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे इतनी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के आने की उम्मीद नहीं थी। ऊर्जा और माहौल अद्भुत है। 'रन फॉर सोल्जर्स' थीम मेरे दिल के बहुत करीब है..."
यह खबर भी पढ़ें:
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस-बेटी और परिवार संग मनाया थैंक्सगिविंग डे, कैलिफोर्निया से साझा की तस्वीरें
कोलकाता मैराथन को मिलिंद सोमन ने दिखाई हरी झंडी
अभिनेता और फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन ने समाज में फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए रविवार को कोलकाता में मैराथन को हरी झंडी दिखाई। आपको बताते चलें कि इस मैराथन को जेबीजी की तरफ से आयोजित किया गया था, जिसे तीन हिस्सों में बांटा गया था 21, 10 और 5 किलोमीटर में।