फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 15: ‘इंडियन आइडल 15’ की ट्रॉफी मानसी घोष के नाम, जीतने पर मिली चमचमाती कार

Sun, 06 Apr 2025 11:26 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Indian Idol Season 15 Grand Finale Winner: ‘इंडियन आइडल सीजन 15’ की विजेता मानसी घोष बन चुकी हैं। जीतने पर उन्हें ट्रॉफी के साथ एक चमचमाती कार भी मिली है।
 
विज्ञापन
मानसी घोष - फोटो : एक्स @Indian__Idol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘इंडियन आइडल सीजन 15’ की ट्रॉफी मानसी घोष ने उठा ली है। रविवार 6 अप्रैल को इसका फाइनल हुआ। प्रतियोगियों ने अपनी आखिरी परफॉर्मेंस दी। मानसी के जीत की घोषणा इंडियन आइडल के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी की गई।

विज्ञापन

मानसी घोष को दी बधाई
इंडियन आइडल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर विजेती की घोषणा करते हुए उन्हें बधाई दी। ट्वीट में लिखा, ‘इंडियन आइडल सीजन 15 जीतने पर मानसी घोष को बहुत-बहुत बधाई! क्या आवाज है, क्या सफर है! वाकई काबिल-ए-तारीफ आपने हर प्रदर्शन को यादगार बनाया।’


सुभाजीत और स्नेहा शंकर को दी मात
मानसी ने अपनी भावनात्मक और दमदार गायकी के दम पर साथी फाइनलिस्ट सुभाजीत चक्रवर्ती और स्नेहा शंकर को हराया। उनके लगातार प्रदर्शन और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें शीर्ष स्थान हासिल करने में मदद की। शो जीतने पर उन्हें एक नई कार भी मिली।

विज्ञापन

‘इंडियन आइडल सीजन 15’ का सफर
‘इंडियन आइडल सीजन 15’ अक्टूबर 2024 में शुरू हुआ और पांच महीने तक चला। इस दौरान शो में कई प्रतियोगियों ने अपने सुरों के जादू बिखेरे। अंत में तीन प्रतियोगी फाइनल तक पहुंचे। अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत मानसी घोष ने शो अपने नाम किया। 

सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या कहा?
मानसी की जीत पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मानसी घोष कितनी शानदार गायिका हैं, वह सच्ची भारतीय रॉक स्टार हैं, उन्होंने अपने ही अंदाज में उनके सामने लिविंग लीजेंड सुखविंदर जी का गाना गाया और उन्हें अपने साथ गाने के लिए कहने पर मजबूर कर दिया, वाह, वह विजेता हैं।"

एक अन्य यूजर ने कहा, "मानसी घोष और शुभोजित चक्रवर्ती, दो बंगाली, विजेता और पहला रनर अप। बधाई।"








मानसी पूरे सीजन जजों की और फैंस की पसंदीदा रहीं। उन्होंने अपनी गायकी से सभी का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें