बॉलीवुड में कदम रखने से पहले प्रियंका चोपड़ा कुछ वक्त तक उत्तर प्रदेश के बरेली में रहीं। प्रियंका चोपड़ा की मां ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बरेली में रहने के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि एक बार एक अजनबी ने उनके घर में घुस गया था। इसके बाद प्रियंका के पिता ने सख्त फैसला लिया था।
प्रियंका के पिता ने लिया सख्त फैसला
जब प्रियंका के घर में एक अजनबी ने घुसने की कोशिश की इसके बाद प्रियंका के पिता ने घर के बाहर लोहे की सलाखें लगवा दीं। मधु ने बताया कि प्रियंका के पिता ने उनसे बात की और प्रियंका पर पश्चिमी कपड़े पहनने पर पाबंदी लगा दी। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा सिर्फ सलवार सूट पहनने लगीं।
यह खबर भी पढ़ें: India's Got Latent: तन्मय से यूजर ने पूछा आप समय का स्टैंड क्यों नहीं लेते? यूट्यूबर ने दिया रिएक्शन
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा
- फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
मोहल्ले के लड़कों ने किया पीछा
लहरें रेटरो से प्रियंका की मां मधु ने बताया कि वह अमेरिका से बरेली में रहने के लिए आई थी। प्रियंका अमेरिकन लड़कियों की तरह कपड़े पहनती थी। प्रियंका का एडमिशन एक कान्वेंट स्कूल में हुआ था। वह एक कार से स्कूल जाती थी। जल्दी ही मोहल्ले को लड़कों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
यह खबर भी पढ़ें:
Uttam Mohanty: सिनेमा इंडस्ट्री में शोक की लहर, दिग्गज अभिनेता उत्तम मोहंती का 66 वर्ष की उम्र में निधन
प्रियंका के घर में घुसा एक लड़का
इसके बाद मधु ने अपने पति से बात की कि प्रियंका बरेली में रहने लायक नहीं है। हमें बड़े शहर जैसे दिल्ली में रहना चाहिए। इस पर उनके पति ने कहा कि हम उसे आर्मी स्कूल में डालेंगे, ताकि वह हमारे साथ आए और जाए। मधु ने याद करते हुए बताया कि एक दिन एक लड़का दीवार फांदकर हमारे घर में आ गया। यह बहुत डरावना था। इसी दिन प्रियंका के पिता ने घर के बाहर लोहे की सलाखें लगवा दीं। इसके बाद एक बंदर भी घर में नहीं आ सकता था। वह घर अभी भी वैसा ही है।
बरेली में प्रियंका ने बदला लुक
इसके बाद प्रियंका के पिता ने प्रियंका से बात की और उनके सारे कपड़े बदल दिए। प्रियंका ने दूसरे दिन बाजार जाकर सलवार सूट वाले कपड़े खरीदे। उसने उस रंग के कपड़े पसंद किए जो रंगहीन थे। इसके बाद प्रियंका ने बरेली में कभी पश्चिमी कपड़े नहीं पहने। बरेली में रहते हुए प्रियंका मिस इंडिया बनी। इसके बाद वह मिस वर्ल्ड बनीं।