फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार के घर में प्रवेश की कोशिश करने पर हरियाणा का एक व्यक्ति गिरफ्तार

Thu, 07 Feb 2019 05:07 AM IST
संदीप भट्ट एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने उपनगरीय क्षेत्र जुहू में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के घर में कथित रूप से अनाधिकार प्रवेश करने पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा का रहने वाला अंकित गोस्वामी अपने पसंदीदा बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से मिलना चाहता था और केवल इसी के लिए वह मुंबई आया था। 

विज्ञापन


उसने गूगल से अभिनेता का पता ढूंढा था। सोमवार की देर रात को जब वह उनके घर में घुसने की कोशिश करने लगा तब सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़ लिया। पुलिस उपायुक्त परमजीत सिंह दहिया ने बताया कि जुहू पुलिस ने उससे पूछताछ की और मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी उम्र 20 साल के आसपास होगी। उस पर अनाधिकार प्रवेश का मामला दर्ज किया गया है। वह न्यायिक हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें