फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता कुलकर्णी डांस विवाद: 'अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था'; ट्रोलिंग के बाद अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

Thu, 01 Oct 2026 09:23 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mamta kulkarni Dance Controversy: ममता कुलकर्णी बीते दिनों जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में फिल्मी गानों पर डांस करती नजर आई थीं। इस पर हंगामा हो रहा है। आलोचना और विवाद के बीच ममता कुलकर्णी ने सफाई दी है।
विज्ञापन
ममता कुलकर्णी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान संन्यास का एलान कर चुकीं ममता कुलकर्णी बीते दिनों एक इवेंट में ग्लमैरस अंदाज में नजर आई थीं। उन्होंने अपने फिल्मी गानों पर डांस भी किया, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन पर विवाद हो रहा है। अध्यात्म के रास्ते पर होने के बावजूद फिल्मी गानों पर डांस को करने पर ममता कुलकर्णी को ट्रोल किया जा रहा है। इस पूरे मामले पर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

ममता कुलकर्णी - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीकृष्ण रास का दिया उदाहरण
ममता कुलकर्णी ने डांस पर हो रहे विवाद पर सफाई दी है। इस दौरान उन्होंने श्रीकृष्ण रास की दलील दी है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेत्री ने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'अच्छा है उस वक्त इंस्टाग्राम नहीं था, जब श्री कृष्ण गोपियों के साथ रास करते थे, ये उसको भी दिखाते और कहते ये कैसा भगवान है, जो नाचता है। उस रास में महादेव भी पहुंचे थे दाढ़ी और मूंछों के साथ'।

नेटिजंस बोले- 'राणा जी माफ नहीं करेंगे'
ममता कुलकर्णी के इस पोस्ट पर मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ यूजर्स और फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं, कुछ उनकी क्लास लगा रहे हैं कि अपने ग्लैमरस डांस की तुलना वे भगवान की रासलीला से कैसे कर सकती हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब कितनी भी सफाई दो, आपने जो किया है, राणा जी आपको कभी माफ नहीं करेंगे'।
एक यूजर ने लिखा है, 'अपनी तुलना भी की तो भगवान से वाह। इतना तो अनर्थ ना करो बहन। गलती की तुमने मान लो। तुम इंसान हो, इंसान ही रहो। अपनी गलती पर पर्दा मत डालो। गाना भी तुमने गलत चुना 'गुपचुप गुपचुप'।



विज्ञापन

जयुपर इवेंट में किया था डांस
बता दें कि ममता कुलकर्णी बीते शुक्रवार को जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं। यह विद्यार्थियों से जुड़ा फेस्टिवल था। इसमें ममता कुलकर्णी ने न सिर्फ शिरकत की, बल्कि स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस भी दी। उन्होंने अपने 90 के दशक के चर्चित गानों पर डांस किया। ममता ने 'करण अर्जुन', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' से लेकर 'घातक' तक के गानों पर धमाकेदर डांस कर महफिल जमा दी थी। इसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें