फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka at Met Gala 2025: बेटी ने बुलाया सिंड्रेला तो प्रियंका ने दिया तोहफा, बैक स्टेज सुनाया मजेदार किस्सा

Tue, 06 May 2025 04:25 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Met Gala 2025: फैंंस के पसंदीदा कपल में से एक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मेट गाला 2025 में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि इस दौरान उनकी बेटी मालती कहां है, तो जानिए कपल ने दिया क्या जवाब।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@vogueindia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा मेट गाला 2025 में अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची। क्लासिक हॉलीवुड वाइव देते लुक में कपल काफी प्यारा लगा था और फैंस ने भी दोनों की तारीफ की थी। हालांकि, प्रियंका और निक तो मेट गाला में पहुंच गए, लेकिन उनकी बेटी मालती इस दौरान कहां थीं और क्या कर रही थीं, सोचने वाली बात है। अब खुद कपल ने इस बारे में बताया है कि जब वो मेट गाला में शिरकत कर रहे थे, तब बेटी मालती क्या कर रही थीं। जानिए कपल ने बेटी के बारे में क्या बताया।

निक-प्रियंका ने मालती को दी चीट डे की परमिशन

विज्ञापन

मेट गाला के दौरान वोग के साथ बातचीत में कपल ने बेटी मालती के बारे में बात करते हुए बताया कि जब वो इस समारोह के लिए आए तो मालती क्या कर रही थी। उन्होंने बताया कि जब हम तैयार हो रहे थे, तब हमारी बेटी हमारे साथ थी। हम रात भर चेक-इन करते रहे। हम बस मौज-मस्ती कर रहे थे। प्रियंका ने अपनी बेटी मालती से कहा कि वह आज मूवी देख सकती है क्योंकि हम बाहर जा रहे हैं।
 




कपल ने बताया कि वो अपनी बेटी को हफ्ते में सिर्फ दो ही दिन फिल्म देखने देते हैं, वो भी वीकेंड पर। लेकिन आज जब हम दोनों बाहर जा रहे थे, तो हमने उसे फिल्म देखने की परमिशन दे दी। प्रियंका ने बताया कि उनकी बेटी ने उन्हें सिंड्रेला कहकर बुलाया, इसलिए उन्होंने उसे चीड की परमिशन दे दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम-@vogueindia
इस लुक में नजर आए निक-प्रियंका
मेट गाला में प्रियंका ने पावर शोल्डर और सिन्च्ड कमर के साथ पोल्का डॉट बाल्मेन आउटफिट पहना। इसे चौड़ी ब्रिम वाली टोपी और बुलगारी नेकलेस के साथ कम्पलीट किया। जबकि निक ने बियांका सॉन्डर्स के डिजाइन ड्रेस को कैरी किया। निक के लुक में स्कार्फ डिटेल के साथ लंबी आस्तीन, हाई-नेक क्रीम रंग का शर्ट शामिल था। लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने एक सिन्च्ड हाई-वेस्ट बेल्ट भी पहनी थी। बेल्ट पर क्लिप किए गए टिफनी एंड कंपनी के दो ब्रोच की डिटेलिंग ने लुक को पूरा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें