फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tom cruise: मल्लिका शेरावत ने टॉम क्रूज को लेकर किया दावा, सब रह गए हैरान; बोलीं- फोन होता तो वीडियो दिखाती

Wed, 12 Aug 2026 09:18 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mallika Sherawat on Tom cruise: हाल ही में ‘द ट्रेटर्स’ के सीजन 2 से मल्लिका शेरावत का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो खुलासा कर रही हैं कि हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को उनके ऊपर क्रश है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
मल्लिका शेरावत और टॉम क्रूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलवुड एक्टर मल्लिका शेरावत जल्द ही रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के सीजन 2 में नजर आएंगी। शो 13 अगस्त से प्रीमियर होगा। इससे पहले एक्ट्रेस का शो से एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज का उनके ऊपर क्रश है। 

विज्ञापन


टॉम क्रूज पर क्या बोलीं मल्लिका? 
वायरल क्लिप में शो का हिस्सा बने कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ यानी कुल्लू मल्लिका से पूछते हैं कि क्या उन्हें कभी किसी पर क्रश हुआ है या फिर हर किसी को सिर्फ उन पर ही क्रश होता है?

इस पर मल्लिका कहती हैं, ‘सबको मेरे पे ही आता है क्रश। टॉम क्रूज को आया हुआ है आजकल। झूठ नहीं बोल रही, मेरे पास फोन होता तो वीडियो दिखाती उसके।’

मल्लिका की यह बात सुनकर कुल्लू और अभिषेक मल्हान उनसे पूछते हैं कि टॉम क्रूज किस तरह के वीडियो भेज रहे हैं? क्या वह उन्हें स्नैप्स भेज रहे हैं?

इस पर मल्लिका जवाब देती हैं, ‘नहीं, जब हम साथ में पार्टी कर रहे थे तब के हैं। वह शानदार हैं।’

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

  • मल्लिका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने इस पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए।
  • एक यूजर ने लिखा, ‘सुनने में मजेदार लग रहा है, लेकिन वह सच कह रही हैं।’
  • वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘लोल, क्या मजाक है।’
  • एक अन्य यूजर ने मल्लिका की तुलना उर्वशी रौतेला से करते हुए लिखा कि उन्हें ‘उर्वशी रौतेला सिंड्रोम’ है।
  • वहीं एक फैन ने मल्लिका का बचाव करते हुए लिखा, ‘मैं उनकी बात पर विश्वास कर सकता हूं, वह असली हैं।’
विज्ञापन

द ट्रेटर्स सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है ‘द ट्रेटर्स 2’?
‘द ट्रेटर्स’ में कंटेस्टेंट्स एक साथ रहते हैं, लेकिन उन्हें गुप्त रूप से दो ग्रुप्स- ट्रेटर्स और इनोसेंट्स में बांटा जाता है। ट्रेटर्स का काम बिना पकड़े गए दूसरे कंटेस्टेंट्स को गेम से बाहर करना होता है, जबकि इनोसेंट्स को अपनी समझदारी, रणनीति और आपसी गठजोड़ के जरिए ट्रेटर्स को पहचानना होता है।

शो में माइंड गेम्स, धोखा, रणनीति और हाई-स्टेक्स टास्क देखने को मिलते हैं। शो के पहले सीजन की विजेता उर्फी जावेद और निकिता लूथर थीं।

शो में नजर आएंगे 21 कंटेस्टेंट्स 
करण जौहर द्वारा होस्ट किए जा रहे ‘द ट्रेटर्स 2’ में कुल 21 कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे। इनमें मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, श्वेता तिवारी, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान, क्रिस्टल डिसूजा, पारुल गुलाटी, दलीप ताहिल, शाहनील गिल, शालिनी पासी, रणवीर बरार, आदित्य कुलश्रेष्ठ, हरमन बावेजा, प्रिश, रिदा थराना, साउंडस मौफाकिर और रैपर इक्का शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- ‘काम करने की कमी महसूस नहीं होती’, बैन लगाने वालों का आतिफ असलम ने किया धन्यवाद; फैंस के लिए कही ये बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें