फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mallika Sherawat: बिग बॉस 19 का हिस्सा होंगी मल्लिका शेरावत? अब एक्ट्रेस ने खुद तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

Mon, 28 Jul 2025 11:36 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mallika Sherawat On Bigg Boss 19: पिछले कुछ दिनों से बिग बॉस 19 को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। अब मल्लिका शेरावत ने बिग बॉस 19 में खुद के हिस्सा लेने पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
मल्लिका शेरावत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड स्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस भारत के सबसे पसंदीदा रियलिटी शो में से एक है। यह शो अपने 19वें सीजन के साथ वापस आ गया है और इसमें भाग लेने के लिए किन हस्तियों से संपर्क किया गया है, इस बारे में पहले से ही अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच ये भी खबरें आईं कि बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत भी बिग बॉस 19 में नजर आएंगी। अब शो में हिस्सा लेने पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है और सारी सच्चाई बताई है।

मल्लिका ने चर्चाओं को किया खारिज

विज्ञापन

अपने बिग बॉस 19 में जाने की चर्चाओं के बीच अब मल्लिका शेरावत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में मल्लिका ने बिग बॉस में उनको लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी है। एक्ट्रेस ने बिग बॉस से जुड़ी चर्चाओं को खारिज करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए मैं बिग बॉस नहीं कर रही हूं और कभी नहीं करूंगी। धन्यवाद।” मल्लिका इससे पहले बिग बॉस 18 के दौरान अपनी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के प्रमोशन के लिए एक गेस्ट के तौर पर शो में आई थीं।

जल्द ही शुरू होगा 19वां सीजन 

विज्ञापन

हाल ही में बिग बॉस के निर्माताओं ने एक प्रोमो वीडियो के साथ शो के 19वें सीजन की घोषणा की। वीडियो में नए लोगो की भी झलक दिखाई गई है। जिसमें एक कलरफुल आंख दिखाई दे रही है, जो शो के अलग-अलग रंग दिखाती है। मेकर्स की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर करके बताया गया कि काउंटडाउन शुरू हो चुका है।
 


 

इस बार शो में होंगे कई बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस का 19वां सीजन इस बार कई बड़े बदलावों के साथ लौट रहा है। इस बार का फॉर्मेट न सिर्फ पूरी तरह से नया होगा, बल्कि शो के लोकप्रिय डायलॉग और कंटेस्टेंट्स के रोल्स में भी अहम फेरबदल किया गया है। जहां हर सीजन में ‘बिग बॉस चाहते हैं’ सुनने को मिलता था, वहीं इस बार दर्शकों को सुनाई देगा, ‘बिग बॉस जानना चाहते हैं।’

यह खबर भी पढ़ेंः Bigg Boss 19 First Look: 'बिग बॉस 19' का पहला लुक हुआ आउट, सलमान खान के शो का काउंटडाउन शुरू

अब सिर्फ सलमान ही नहीं करेंगे होस्ट
इस बार शो को सिर्फ सलमान खान नहीं बल्कि दो और नामी चेहरों के साथ होस्ट किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर, फराह खान और अनिल कपूर को बतौर को-होस्ट शो में जोड़ा गया है। पांच महीनों तक चलने वाले इस सीजन को तीन होस्ट मिलकर और भी एंटरटेनिंग बना सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें