Sanal Kumar News: मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार शशिधरन को मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनपर एक अभिनेत्री ने परेशान करने का आरोप लगाया था।
फिल्ममेकर ने खुद पोस्ट कर दी हिरासत की जानकारी
फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए मलायालम फिल्ममेकर सनल कुमार ने बताया कि वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गए थे, लेकिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने लिखा, "कोच्चि सिटी पुलिस द्वारा जारी लुकआउट नोटिस के तहत मुझे हिरासत में लिया गया है। मुझे विश्वास है कि पुलिस और केरल की राजनीतिक पार्टी मेरे साथ कानून के मुताबिक व्यवहार करेगी। मुझे अपने खिलाफ दर्ज मामले की जानकारी नहीं है।"
जनवरी 2025 में पुलिस ने बताया था कि अभिनेत्री ने एक शिकायत दर्ज कराई, जो मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार शशिधरन के खिलाफ था। सनल कुमार पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परेशान करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।