फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajesh Keshav: मलयालम अभिनेता राजेश केशव के स्वास्थ्य पर आया नया अपडेट, जानिए अब कैसी है तबीयत

Fri, 05 Sep 2025 03:06 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajesh Keshav Health Update: मलयालम अभिनेता राजेश केशव के स्वास्थ्य को लेकर अब नई जानकारी सामने आई है। उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रशंसक लगातार कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
राजेश केशव - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamrkunlimited
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाजुक हालात में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मलयालम अभिनेता राजेश केशव की हालत में अब सुधार हुआ है। इसके चलते अब उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया है। उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल के अधिकारियों ने जानकारी दी है।

स्थिर बना हुआ है बीपी

विज्ञापन

लेकशोर अस्पताल द्वारा जारी एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, डॉक्टरों की टीम ने उनके उपचार की प्रगति की समीक्षा की। बुलेटिन में कहा गया कि उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया है। उनका ब्लडप्रेशर स्थिर बना हुआ है और उन्होंने खुद सांस लेना शुरू कर दिया है। पिछले 48 घंटों में, उन्होंने दर्द निवारक दवाओं पर मामूली लेकिन लगातार प्रतिक्रिया भी दिखाई है।

यह खबर भी पढ़ेंः Rajesh Keshav: लाइव इवेंट के दौरान स्टेज पर बेहोश होकर गिरा यह मशहूर एक्टर, अस्पताल में भर्ती-हालत गंभीर

24 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट के बाद हुए थे भर्ती

विज्ञापन

बयान में आगे कहा गया है कि क्रिटिकल केयर, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और नेत्र रोग विशेषज्ञ उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। अस्पताल ने यह भी आश्वासन दिया कि अभिनेता के परिवार को सहायता के साथ-साथ उच्च-स्तरीय उपचार भी प्रदान किया जा रहा है। 47 वर्षीय केशव को 24 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ले जाने से पहले शहर के एक होटल में उनकी हालत बिगड़ गई थी। अभिनेता कई मलयालम फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों में अपनी उल्लेखनीय भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें