फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thudarum OTT Release: मोहनलाल की ‘थुडारम’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कई रिकॉर्ड, अब इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज

Tue, 27 May 2025 11:34 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thudarum OTT Release: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल अभिनीत 'थुडारम' ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया। अब यह फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही हैं। 

विज्ञापन
फिल्म थुडारम का पोस्टर - फोटो : एक्स@Mohanlal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनता मोहनलाल की थ्रिलर-एक्शन फिल्म 'थुडारम' सिनेमाघरों में 25 अप्रैल को रिलीज हुई थी और इसने मलयालम में रिकॉर्ड कमाई करके इतिहास रच दिया। अब हिंदी भाषी दर्शकों के लिए भी यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज की जा रही है। आइए जानते हैं कब और कहां देख सकेंगे आप। 

विज्ञापन


कब होगी ओटीटी पर रिलीज?
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद मलयालम फिल्म 'थुडारम' 30 मई को हिंदी दर्शकों के लिए ओटीटी पर रिलीज होगी। इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर आप देख सकेंगे। इसकी जानकारी खुद स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। इसे कुल पांच भाषाओं मलयालम, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। 
 




क्या है फिल्म की कहानी?
मोहनलाल अभिनीत फिल्म 'थुडारम' की कहानी क्राइम-थ्रिलर प्लॉट पर आधारित है।  इस फिल्म की कहानी एक टैक्सी ड्राइवर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लोग प्यार से 'बेंज' कहते हैं। उसके एक पास एक गाड़ी रहती है, जिससे वह बहुत प्यार करता है। फिल्म में असली मोड़ तब आता है, जब उसकी गाड़ी एक पुलिस जांच में फंस जाती है और उसमें ड्रग्स मिलता है। इसके बाद वह ड्राइवर साधारण तरीके से किस तरह से इस केस को लड़ता है, यही कहानी का जान है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Unni Mukundan: अपने इस करीबी शख्स से उन्नी मुकुंदन ने की मारपीट, कहे अपशब्द; एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

फिल्म के बारे में
'थुडारम' ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 231 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जिससे यह अब तक की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बन गई। मोहनलाल की इस फिल्म ने केवल मलयालम भाषा में ही 100 करोड़ से अधिक रुपये कमाए हैं। इस फिल्म को थारुन मूर्ति द्वारा निर्देशित किया गया है। वहीं इस फिल्म में मोहनलाल की पत्नी के रूप में अभिनेत्री शोभना नजर आईं हैं। इस फिल्म में मोहनलाल और शोभना के अलावा प्रकाश वर्मा, फरहान फासिल, मनियानपिला राजू, बीनू पप्पू, इरशाद अली, अर्शा चंदिनी बैजू, थॉमस मैथ्यू और कृष्णा प्रभा ने सहायक भूमिका निभाई हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें