फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vismaya Mohanlal: मलयालम एक्टर मोहनलाल की बेटी इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, भाई को करेंगी फॉलो

Tue, 01 Jul 2025 08:39 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vismaya Mohanlal Acting Debut: मलयालम एक्टर मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल जल्द ही एक फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरूआत करने वाली हैं। उनके पिता ने इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
मोहनलाल के साथ विस्मया मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम @mayamohanlal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल जल्द ही अंथनी जोसेफ की मलयालम फिल्म 'थुडक्कम' से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली हैं। मलयालम अभिनेता मोहनलाल ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। उन्होंने अपनी बेटी को इस काम के लिए आशीर्वाद भी दिया है। 

विज्ञापन

मोहनलाल ने बेटी के लिए लिखी पोस्ट
मोहनलाल ने एक्स पर लिखा 'प्रिय मायाकुट्टी, मैं प्रार्थना करता हूं कि आपकी पहली फिल्म 'थुडक्कम' इतनी अच्छी हो कि आपको सिनेमा से प्यार हो जाए। फिल्म के लेखक और निर्देशक अंथनी जोसेफ हैं। इसके निर्माता एंटनी पेरुंबवूर हैं।' मोहनलाल की इस पोस्ट पर कई यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं।

विस्मया मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम @mayamohanlal
प्रोडक्शन हाउस ने किया स्वागत
इसी के साथ प्रोडक्शन हाउस आशीर्वाद सिनेमा ने एक्स पर विस्मया का सिनेमा की दुनिया में स्वागत किया है और उन्हें एक पैगाम दिया है। आशीर्वाद सिनेमा ने एक्स पर लिखा 'आशीर्वाद सिनेमा विस्मया मोहनलाल को बड़े पर्दे पर लाने को लेकर फख्र महसूस कर रहा है। हम दिल से और नजरें गड़ाए हुए एक नई आवाज को आपके सामने ला रहे हैं। कहानियों से भरी दुनिया को एक कहानीकार छाया से नहीं, बल्कि उसे उजाले से भरता है। आपका स्वागत है विस्मया मोहनलाल।'

यह खबर भी पढ़ें: Aankhon Ki Gustaakhiyan: रिलीज हुआ 'आंखों की गुस्ताखियां' का ट्रेलर, दिखी विक्रांत और शनाया की केमेस्ट्री
विज्ञापन

भाई के कदमों पर चलेंगी विस्मया
विस्मया मोहनलाल एक लेखक के तौर पर मशहूर हैं। उनकी किताब 'ग्रेन्स ऑफ स्टारडस्ट' प्रकाशित हो चुकी है। वह अपने भाई प्रणव मोहनलाल के नक्श-ए-कदम पर चलना चाहेंगी। उन्होंने मलयालम सिनेमा में एक बेहतरीन एक्टर के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। 
आशीर्वाद सिनेमा ने प्रणव के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में प्रणव ने अपनी बहन विस्मया को गोद में लिया है।
मोहनलाल फिल्म के प्रोड्यूसर अंथनी के बहुत अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें