मलाइका ने रसोइये को भी बैठाया साथ
जब खाना तैयार हो गया, तो मलाइका ने दिलीप से कहा कि वो भी डाइनिंग रूम में सबके साथ ही बैठें। हालांकि, दिलीप इस पर उतना सहज नहीं दिखे। वो शर्माते हुए दूर जाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन मलाइका ने उन्हें बैठाया और कहा कि वे सबके साथ खाना खाएं। मलाइका का ये व्यवहार लोगों को काफी पसंद आया और लोगों ने इसके लिए मलाइका की तारीफ भी की।
यह खबर भी पढ़ें: SS Rajamouli: राजामौली ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ को लेकर दी बड़ी अपडेट, कंफर्म की इस एक्टर की कास्टिंग
लोगों ने की मलाइका की तारीफ
कई यूजर्स ने मलाइका के इस व्यवहार की तारीफ की और मलाइका को बहुत ही विनम्र व दयालू बताया। एक फैन ने कहा, “अरहान और मलाइका बहुत प्यारे हैं और दिलीप के साथ उनका व्यवहार अब तक का सबसे अच्छा था।” एक व्यक्ति ने कमेंट किया, “मलाइका इतनी शालीनता और प्यार के साथ इतना सादा जीवन जी रही हैं। सच कहूं तो वह बहुत उदार इंसान हैं।”
एक यूजर ने लिखा, “मलाइका मैम बहुत अच्छी इंसान हैं। उन्होंने बिना किसी झिझक के दिलीप को डाइनिंग चेयर पर बैठाने की कोशिश की। दिलीप का आत्मविश्वास बढ़ रहा है।”
यह खबर भी पढ़ें: Nikkhil Advani Birthday: 'कल हो न हो' से 'वेदा' तक, निखिल आडवाणी की चर्चित फिल्में, जानिए कैसा रहा कलेक्शन?
कई गानों में साथ काम कर चुकी हैं फराह और मलाइका
फराह और मलाइका काफी पुरानी दोस्त हैं। दोनों ने कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम किया है। ‘मुन्नी बदनाम हुई’ से लेकर ‘छैया छैया’ तक फराह ने मलाइका के साथ कई गाने कोरियोग्राफ किए हैं जो बहुत हिट हुए हैं। वीडियो में फराह ने कहा कि मलाइका उनकी जिंदगी में खास जगह रखती हैं और उन्होंने अपने रिश्ते को खास बताया।