मलाइका अरोड़ा-हर्ष मेहता
- फोटो : इंस्टाग्राम
पैपराजी के कैमरों से बचते दिखे हर्ष
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि हर्ष कार की आगे की सीट पर बैठे हैं। वहीं, मलाइका अरोड़ा अपने बेटे अरहान के साथ बैक सीट पर बैठी हैं। कार के गुजरते वक्त पैपराजी तीनों को अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, हर्ष मेहता कैमरा से बचने के लिए अपना चेहरा छिपाते दिख रहे हैं।
डेटिंग की रूमर्स पर नहीं दिया रिएक्शन
मलाइका अरोड़ा की शादी 1998 में अरबाज खान से हुई थी। हालांकि, साल 2017 में इनका तलाक हो गया। इसके बाद लंबे वक्त तक मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को डेट किया। अब इन दोनों की राहें भी जुटा हो गई हैं। कथित तौर पर मलाइका की लाइफ में हर्ष मेहता की एंट्री हुई है। हालांकि, डेटिंग की रूमर्स पर अब तक मलाइका और हर्ष की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है।