फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL 2026 Final: फाइनल मुकाबले से पहले मलाइका ने लगाए ठुमके, तलविंदर के गाने पर झूमे दर्शक

Thu, 05 Feb 2026 07:13 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

WPL 2026 Closing Ceremony: महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले से पहले मलाइका अरोड़ा ने अपने डांस से दर्शकों को हैरान कर दिया। वहीं तलविंदर के गाने को सुनकर फैंस मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा, तलविंदर सिंह - फोटो : एक्स@wplt20
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला आज वडोदरा में खेला जा रहा है। फाइनल मुकाबले से पहले टूर्नामेंट की क्लोजिंग सेरेमनी हुई, जिसमें रंगारंग कार्यक्रम हुआ। इसमें मलाइका अरोड़ा ने फिल्म 'दिल से' के गाने 'छैंया छैंया' पर परफॉर्म किया। वहीं तलविंदर सिंह ने अपने गाने 'ख्याल' पर परफॉर्म किया है।
विज्ञापन

किसके बीच हो रहा मुकाबला?
आपको बता दें कि महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की नजरें अपने दूसरे खिताब पर हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स अपनी पहली ट्रॉफी जीतने के फिराक में है।
 

मलाइका की परफॉर्मेंस पर उत्साहित हुए दर्शक
फाइनल मुकाबले से पहले जैसे ही मलाइका अरोड़ा ने अपनी परफॉर्मेंस देनी शुरू की पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा। मलाइका ने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस से दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। डांस करते हुए जहां मलाइका ने नीली और सफेद ड्रेस पहनी थी, वहीं उनके साथ डांस करने वालों ने रेड ड्रेस पहनी थी।
 
विज्ञापन

परफॉर्मेंस ने यादगार बनाया टूर्नामेंट
मलाइका की परफॉर्मेंस के बाद मंच पर मशहूर सिंगर तलविंदर सिंह पहुंचे। युवाओं के बीच लोकप्रिय तलविंदर ने अपनी शानदार आवाज से समां बांध दिया। उनके गानों पर दर्शकों के साथ खिलाड़ी भी झूम रहे थे। फाइनल मुकाबले से पहले मलाइका और तलविंदर की परफॉर्मेंस ने इस टूर्नामेंट को यादगार बना दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें