फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा ने मनाया बेटे अरहान का 23वां जन्मदिन, अरबाज खान ने लुटाया प्यार; देखें तस्वीरें

Sun, 09 Nov 2025 03:27 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Malaika Arora Son Arhaan Khan Birthday: रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मलाइका और अरबाज खान ने अपने बेटे अरहान पर खूब प्यार लुटाया। दाेनों ने बेटे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। साथ ही अरहान के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें भी शेयर कीं। 
 
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा, अरबाज और अरहान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@arbaazkhanofficial, @malaikaaroraofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान का तलाक साल 2017 में हुआ, दोनों 19 साल की शादी के बाद अलग हुए। इनका एक बेटा है, जिसका नाम अरहान है। आज अरहान का 23वां जन्मदिन है। इस मौके पर अरबाज और मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बेटे को बर्थ डे विश किया है। 

विज्ञापन


मलाइका ने लिखा- हैप्पी बर्थ डे बेबी ब्वॉय  
मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर अरहान खान का एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थ डे, मेरे बेबी ब्वॉय।’ आगे उन्होंने बेटे के 23वें जन्मदिन का जिक्र किया। अरहान की वेकेशन और केक की कुछ फोटो मलाइका अरोड़ा ने शेयर की हैं। मलाइका की पोस्ट पर उनकी बहन और अरहान की मौसी अमृता ने भी हार्ट इमोजी शेयर किया है। अरहान को बर्थ डे विश किया। 
 


ये खबर भी पढ़ें: अरबाज खान की हॉरर फिल्म 'काल त्रिघोरी' का ट्रेलर हुआ जारी, रिलीज डेट भी आई सामने
विज्ञापन


अरबाज खान ने लुटाया बेटे पर प्यार
अरबाज खान ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए अरहान को जन्मदिन पर विश किया। वह अपनी पोस्ट में कैप्शन लिखते हैं, ‘हैप्पी बर्थ डे अरहान। तुम्हें बेस्ट लाइफ के लिए विशेज। मैं तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार करता हूं।’ 

 
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का करियर फ्रंट

हॉरर फिल्म 'काल त्रिघोरी' में जल्द ही अरबाज खान नजर आएंगे। यह फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मलाइका अरोड़ा हाल ही में यो यो हनी सिंह के साथ एक गाने 'चिलगम' में नजर आईं। गाने में 52 साल की मलाइका अरोड़ा के डांस मूव्स देखकर फैंस हैरान रह गए।  



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें