फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jr NTR: ‘ड्रैगन आ रहा है…’, प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर की फिल्म का टाइटल आया सामने

Thu, 02 Oct 2025 04:22 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prashanth Neel-Jr NTR Movie: जूनियर एनटीआर की फिल्मों को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह रहता है। फैंस बेसब्री से उनकी फिल्मों का इंतजार करते हैं। अब जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील की आगामी फिल्म का टाइटल सामने आ गया है। जानिए क्या है फिल्म का नाम?
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर - फोटो : एक्स@Prashant_neell
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की आगामी फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। फैंस इस फिल्म के बारे में कोई अपडेट चाह रहे थे। अब मेकर्स ने आज दशहरा के मौके पर फिल्म का टाइटल रिवील कर दिया है। साथ ही एनटीआर के लुक की भी हल्की सी झलक दिखाई है।

प्रशांत नील ने शेयर किया पोस्टर

विज्ञापन

‘केजीएफ’ और ‘सालार’ के निर्देशक प्रशांत नील ने जबसे जूनियर एनटीआर के साथ अपनी फिल्म की घोषणा की थी, तबसे ही फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। प्रशंसक फिल्म के बारे में कोई अपडेट चाह रहे थे। अब दशहरा के अवसर पर प्रशांत नील ने फिल्म का टाइटल रिवील कर दिया है। प्रशांत नील ने अपने एक्स अकाउंट पर जूनियर एनटीआर की एक मुस्कुराती हुई तस्वीर शेयर की है। पीछे एनटीआर की आंखों की तस्वीर भी दिख रही है। इसके साथ ही लिखा है, ‘ड्रैगन आ रहा है।’ इससे साफ है कि प्रशांत और एनटीआर की फिल्म का नाम ‘ड्रैगन’ है।

फिल्म को लेकर उत्साहित हैं फैंस

विज्ञापन

प्रशांत नील ने जब इस फिल्म की घोषणा की थी, उसके बाद से ही फैंस इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। इस फिल्म के भारी-भरकम बजट में बनने की उम्मीद है। हालांकि, यह फिल्म अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है। जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर फैंस उम्मीद कर रहे थे कि इस फिल्म को लेकर कोई अपडेट या एनटीआर का लुक सामने आएगा। लेकिन मेकर्स ने ‘वॉर 2’ के टीजर के चलते इसे टाल दिया था। अब दशहरा के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का टाइटल रिवील किया है।

यह खबर भी पढ़ेंः Kantara Chapter 1: Jr NTR ने की ‘कांतारा चैप्टर 1’ की तारीफ, ऋषभ शेट्टी को बताया एक्टर-डायरेक्टर का मिश्रण

‘वॉर 2’ में नजर आए थे जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई यशराज के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे। इसमें उनके साथ ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी प्रमुख भूमिका में दिखे थे। इसके अलावा अब जूनियर एनटीआर अपनी आगामी फिल्म ‘देवरा पार्ट 2’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें