कई पीढ़ियों से हैं रजनीकांत के फैंस
सन पिक्चर्स का कहना है कि रजनीकांत के फैन हर पीढ़ी में हैं। ऐसे में बच्चों और किशोरों को सिनेमाघरों से दूर रखना इस फिल्म के उद्देश्य को कमजोर करता है। यह एक एंटरटेनिंग फिल्म है, जिसे रजनीकांत के सिनेमा में 50 साल पूरे होने के मौके पर रिलीज किया गया है। तमिलनाडु के कई सिनेमाघरों में बच्चों को हॉल के अंदर जाने की अनुमति देने के लिए माता-पिता थिएटर मालिकों से भिड़ गए।
यह खबर भी पढ़ेंः Coolie: ओटीटी के लिए कितने करोड़ में बिके ‘कुली’ के राइट्स, थिएटर के बाद कहां देख सकेंगे रजनीकांत की फिल्म?
लोकेश कनगराज ने किया है फिल्म का निर्देशन
लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित 'कुली' एक बड़े बजट में बनी फिल्म है। फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, सौबिन शाहिर, श्रुति हासन, उपेंद्र कुमार और आमिर खान सरीखे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। 14 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ से हो रही है। जहां ‘कुली’ ‘वॉर 2’ पर भारी पड़ रही है।