फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेकर्स ने बताई फिल्म 'ड्रैगन' के ब्रेक की वजह, किस बात का हो रहा इंतजार, जानें क्या कहा मैत्री मूवीज ने ?

Wed, 08 Apr 2026 03:48 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Maitri movies Statement On Film Dragon: प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म 'ड्रैगन' को लेकर मेकर्स ने आधिकारिक जानकारी साझा की है। इसके साथ ही मेकर्स ने कई अफवाहों को विराम दिया है।
विज्ञापन
प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशांत नील की आगामी फिल्म 'ड्रैगन' को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। बीते दिनों इस फिल्म से अभिनेता टोविनो थॉमस के अलग होने के बाद इसकी शूटिंग रुक जाने की खबरें सामने आ रही थीं। मगर अब मेकर्स ने इन सब बातों को महज अफवाह बताया है। साथ ही फिल्म की स्थिति पर काफी साफ किया है। 
विज्ञापन


मेकर्स ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट
बीते दिनों खबरें सामने आई थीं कि इस फिल्म की शूटिंग रुक गई है ताकि इस पर और बेहतर काम किया जा सके। मगर अब फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर स्थिति साफ की है।
प्रोडक्शन हाउस मैत्री मेकर्स ने लिखा, 'यह फिल्म अपने शेड्यूल के हिसाब से आगे बढ़ रही है। टीम सिर्फ कुछ जरूरी तैयारियों के लिए समय ले रही है। किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें। सारी फिल्म संबंधी जानकारी फैंस को हमारे आधिकारिक अकाउंट से ही मिलेगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत नील, जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर टोविनो थॉमस ने छोड़ी फिल्म 
बीते दिनों फिल्म 'ड्रैगन' से मलयालम एक्टर टोविनो थॉमस ने भी हाथ पीछे कर खींच लिए थे। एक्टर ने कहा, 'मैं हमेशा से तेलुगु सिनेमा में काम करना चाहता था। मगर मॉलिवुड फिल्मों के काम करने का तरीका और टॉलीवुड का बहुत बड़ा अंतर है। हम बहुत कम समय में शूटिंग पूरी कर लेते हैं। वहीं तेलुगु फिल्मों की शूटिंग में काफी वक्त लगता है। मैं एक साथ कई फिल्मों में काम नहीं कर सकता। अगर मैं एनटीआर-नील की फिल्म को इतना वक्त दूंगा तो मेरी चार-पांच मलयालम फिल्में प्रभावित हो जाएंगी। ऐसे में मैं यह फिल्म छोड़ चुका हूं।'

कब रिलीज होगी 'ड्रैगन'?
फिल्म 'ड्रैगन' एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म में लंबी स्टार कास्ट हो सकती है। जूनियर एनटीआर फिल्म में मुख्य किरदार में हैं। फिल्म एक बड़े बजट की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले 2026 होने वाली फिल्म अब 2027 तक रिलीज हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें