फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maidaan 1st Day Advance Booking: रिलीज से पहले मैदान की अच्छी कमाई, 'बड़े मियां छोटे मियां' पर सबकी निगाहें

Thu, 04 Apr 2024 07:15 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मैदान एक स्पोर्ट्स बायोग्राफी फिल्म है। यह सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है। रहीम भारतीय फुटबॉल टीम के कोच थे। फिल्म में साल 1952 से 1962 के बीच की कहानी को दर्शाया जाएगा। इस दशक को भारतीय फुटबॉल टीम का सुनहरा दौर कहा जाता था।
विज्ञापन
मैदान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन की फिल्म मैदान अब चंद दिनों में रिलीज हो जाएगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है।  रिलीज से पहले ही इसकी कमाई के आंकड़े भी सामने आने लगे हैं। फिल्म 10 अप्रैल, 2024 को रिलीज होगी।
विज्ञापन


एडवांस बुकिंग के पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने एडवांस बुकिंग के पहले दिन ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है। मैदान के 5410 टिकट बिक चुके हैं। इसमें शो की संख्या 530 है। यह आंकड़े 2डी वर्जन के हैं। टिकट का औसत दाम 203 है। इस हिसाब से फिल्म ने बुकिंग के पहले दिन 10,29,829 लाख रुपये का कारोबार कर लिया है। इस आंकड़े के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म रिलीज होने के बाद टिकट खिड़की पर झंडे गाड़ सकती है।

दर्शकों ने ट्रेलर को दिया प्यार
हाल ही में, अजय देवगन ने अपने इंस्टा हैंडल पर 'मैदान' का फाइनल ट्रेलर साझा किया था। इसके साथ उन्होंने फिल्म का एक नया पोस्टर भी जारी किया था। उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा था,"दिल एक, समाज एक, सोच एक। देखिए एस. ए. रहीम और उनकी टीम इंडिया की अनकही कहानी।" फाइनल ट्रेलर आने के बाद से ही दर्शक फिल्म पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि यह एक सफल फिल्म साबित होगी, जो कई रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।
विज्ञापन


सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है फिल्म
मैदान एक स्पोर्ट्स बायोग्राफी फिल्म है। यह सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है। रहीम भारतीय फुटबॉल टीम के कोच थे। फिल्म में साल 1952 से 1962 के बीच की कहानी को दर्शाया जाएगा। इस दशक को भारतीय फुटबॉल टीम का सुनहरा दौर कहा जाता था। इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो, बोनी कपूर, अरुणावा सेनगुप्ता और आकाश चावला ने किया है। इसका निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है। अजय देवगन के अलावा फिल्म में प्रियामणि और गजराव राव भी नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' से होगा।
विज्ञापन


Varun Dhawan: पिता डेविड धवन के साथ फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं वरुण धवन, इस दिन रिलीज होगी अगली फिल्म

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें