समुद्र की लहरों के बीच मनाया जन्मदिन
महवश ने इस बार समुद्र की लहरों के बीच अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। साझा की गईं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वे शिप में बैठकर समुद्र के बीचोंबीच फोटोज क्लिक करा रही हैं। शाइनिंग ब्लू कलर के गाउन में महवश पोज देती दिख रही हैं। एक हाथ में गुब्बारे और दूसरे हाथ में केक थामे उन्होंने दिलकश पोज दिए हैं, जिनमें समुद्र की खूबसूरती भी कैद हो गई है। हालांकि, फोटोज में सिर्फ महवश नजर आ रही हैं। ऐसे में यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि यह तस्वीरें किसने क्लिक कीं।
क्यों स्विच ऑफ कर लिया था फोन
महवश ने बर्थडे पर अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया और इसकी वजह भी बताई। उनका कहना है कि वे जन्मदिन पर फोन बंद कर लेती हैं, क्योंकि उन्हें दुनिया से डिसकनेक्ट होकर यह दिन बिताना पसंद है। महवश ने पोस्ट के साथ लिखा है, '27.10.2025! सब्र, शुक्र, सुकून। तो मुझे बर्थडे पसंद नहीं हैं और मैं कोई विश न लेने के लिए अपना फोन बंद कर देती हूं, क्योंकि मुझे इस दिन एंजाइटी होती है पता नहीं क्यों। मैं अपना बर्थडे अकेले या 1-2 लोगों के साथ बिताने के लिए देश से बाहर चली जाती हूं, जो मेरे लिए परिवार जैसे हैं। इस साल, मेरा बर्थडे बहुत खास रहा और पहली बार मुझे जिंदगी में सुकून महसूस हुआ'।
अगले साल की प्लानिंग के लिए तैयार
आरजे महवश ने आगे लिखा है, 'मैं चाहती हूं कि भगवान मेरे अगले साल की प्लानिंग करें, क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी के लिए काफी प्लानिंग कर ली है और उसका मजाक उड़ाया है। अगले साल और ज्यादा प्यार, ग्रैटिट्यूड, अवेयरनेस, रियलाइजेशन और सीख मिले। मैं सभी उतार-चढ़ाव के लिए तैयार हूं। लेट्स गो लेट्स गो लेट्स गो! सॉरी मैं जन्मदिन पर आपकी तरफ से मिलीं विशेज का जवाब नहीं दे पाई, क्योंकि मैं यह दिन दुनिया से डिस्कनेक्ट होकर बिताना पसंद करती हूं। लेकिन मैं आप सभी से दिल से प्यार करती हूं। आप सबके लिए प्यार और जादू की झप्पी भेज रही हूं'।
नेटिजन्स ने पूछा- 'चहल भाई कहां हैं'?
सोनम के इस बर्थडे पोस्ट पर नेटिजन्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ ही सवालों की भी झड़ी लगा दी है। अधिकांश लोगों की दिलचस्पी यह जानने में हैं कि उनकी यह फोटोज किसने क्लिक कीं? वहीं कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं कि युजवेंद्र चहल भी साथ थे क्या? इसके अलावा नेटिजन्स महवश के लुक की भी तारीफ कर रहे हैं।