दुल्हन बनी नजर आईं महिमा चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@tahirjasus
जब दुर्घटना का शिकार हुईं महिमा
फिल्म 'दिल क्या करे' की शूटिंग के दौरान अपने साथ हुए एक गंभीर हादसे को भी एक्ट्रेस ने याद किया। महिमा इस दौरान एक कार दुर्घटना में गंभीर रू से घायल हो गई थीं। एक्ट्रेस ने बताया कि हादसे में चेहरे में कांच के 67 छोटे-छोटे टुकड़े घुस गए थे, जिन्हें माइक्रोस्कोप के नीचे से खुरचकर निकाला गया। अगले दिन चेहरा और भी ज्यादा सूजा हुआ और बेढंगा हो गया था। मेरे दोस्त मेरी चोट पर हंस रहे थे, उन्हें लगा कि मेरी किसी से लड़ाई हुई है और मैं झूठ बोल रही हूं। उस समय मुझे नहीं पता था कि मैं जीवन में क्या करूंगी, यह बहुत मुश्किल था। मैं धूप में बाहर नहीं निकल सकती थी, टांके ठीक होने तक इंतजार करना पड़ता था, इसलिए चेहरे को नम रखना पड़ता था।
‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ की रिलीज का इंतजार कर रहीं महिमा
वर्कफ्रंट की बात करें तो महिमा चौधरी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में उनके साथ संजय मिश्रा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। पिछले दिनों फिल्म का मजेदार ट्रेलर रिलीज किया गया था। यह फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।