फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Manjrekar: महेश मांजरेकर की पहली पत्नी दीपा का निधन, मां संग पुरानी तस्वीरें साझा कर बेटे ने दी जानकारी

Sun, 28 Sep 2025 09:27 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahesh Majrekar First Wife Deepa Mehta Passed Away: अभिनेता महेश मांजरेकर की पहली पत्नी दीपा मेहता का निधन हो गया है। इस दुखद खबर को खुद उनके बेटे ने साझा किया है।
विज्ञापन
महेश मांजरेकर की पहली पत्नी का निधन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता और फिल्मकार महेश मांजरेकर की पहली पत्नी और कॉस्ट्यूम डिजाइनर दीपा मेहता का निधन हो गया है। इस खबर की पुष्टि उनके बेटे और अभिनेता सत्या मांजरेकर ने सोशल मीडिया के जरिए की।
विज्ञापन


बेटे सत्या का भावुक संदेश
सत्या मांजरेकर ने अपनी मां की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- 'मम्मा, मुझे आपकी बहुत याद आती है।' उनके इस इमोशनल नोट के बाद दोस्तों, फैंस और फिल्मी हस्तियों ने उन्हें सांत्वना दी और दीपा को श्रद्धांजलि अर्पित की। सत्या ने अपनी मां की कई तस्वीरें साझा कीं और फैंस को यह दुखद जानकारी दी।



यह खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: 'हमारी पूरी...', आलिया ने पति रणबीर कपूर को दी जन्मदिन की बधाई, राहा ने पापा को दिया सरप्राइज
विज्ञापन


महेश और दीपा का रिश्ता
महेश मांजरेकर और दीपा मेहता की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। लंबे समय तक चले रिश्ते के बाद दोनों ने साल 1987 में शादी की थी। इस विवाह से उन्हें दो संतानें मिलीं- बेटी अश्वमी और बेटा सत्या। लेकिन वैवाहिक जीवन ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और 1995 में दोनों अलग हो गए। तलाक के बाद भी बच्चे अपने पिता के साथ ही रहे।



साड़ी ब्रांड से जुड़ा नाम
कॉस्ट्यूम डिजाइनर होने के साथ-साथ दीपा मेहता ने अपना खुद का बिजनेस भी खड़ा किया था। उनकी साड़ी ब्रांड मराठी फिल्म इंडस्ट्री में काफी लोकप्रिय रहा। अपनी मेहनत और फैशन सेंस के दम पर उन्होंने एक खास पहचान बनाई थी।

महेश मांजरेकर का दूसरा विवाह
दीपा से अलग होने के बाद महेश मांजरेकर ने अभिनेत्री मेधा मांजरेकर से शादी की। इस रिश्ते से उनकी बेटी सई मांजरेकर हुईं, जो अब फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी हैं। सई ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' से डेब्यू किया और उसके बाद 'मेजर' और 'कुछ खट्टा हो जाए' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें