फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायद खान के घर पहुंचीं करीना, डेविड धवन ने हाथ पकड़कर दी सांत्वना; मां जरीन के निधन पर सेलेब्स ने जताया शोक

Sat, 08 Nov 2025 06:32 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Zarine Khan: सात नवंबर को सुजैन खान और एक्टर जायद खान की मां जरीन खान का निधन हो गया। आज कई सेलेब्स शोक जताने उनके घर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
जायद खान के घर पहुंचे सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुजैन खान और एक्टर जायद खान की मां जरीन खान का 7 नवंबर को निधन हो गया। अभिनेता संजय खान की पत्नी जरीन खान काफी बुजुर्ग थीं। उनके निधन के एक दिन बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स उनके घर पहुंचे। इन सेलेब्स में डेविड धवन, सोनी राजदान, महेश भट्ट और करीना कपूर शामिल हैं।
विज्ञापन

डेविड धवन ने जायद खान का सपोर्ट किया
जायद खान की मां जरीन खान का निधन होने के बाद फिल्म निर्देशक डेविड धवन उनके घर पहुंचे। डेविड धवन ने जायद खान से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जायद खान गमगीन हैं। डेविड धवन ने उनका हाथ पकड़ा है और उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।
 

पत्नी के साथ पहुंचे महेश भट्ट
पत्नी सोनी राजदान के साथ महेश भट्ट, संजय खान के घर पहुंचे हैं।
 

करीना कपूर और करिश्मा कपूर
जरीन खान के निधन के बाद करीना कपूर, करिश्मा कपूर और नीतू कपूर उनके घर पहुंची हैं।
 

फरहान अख्तर और भावना पांडे पहुंचे
जरीन खान के निधन के बाद फरहान अख्तर और भावना पांडे अभिनेता संजय खान के घर पहुंचे हैं।
 
विज्ञापन

जरीन खान की तस्वीर ले जाता हुआ व्यक्ति
सुजैन खान और जायद खान की मां जरीन खान की तस्वीर को ले जाता हुआ एक व्यक्ति।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें