फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh Babu: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी ने फैंस को किया आगाह, बोलीं- ‘मेरे नाम से कई फर्जी और स्पैम…’

Wed, 20 Aug 2025 12:09 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cyber Security Issue: हाल ही में साउथ सुपरस्टार की बेटी सितारा घट्टामनेनी ने सोशल मीडिया के जरिए खास संदेश देते हुए फैंस से अपील की है। 

विज्ञापन
महेश बाबू और उनकी बेटी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाई दुनिया में अपने शानदार अभिनय से पहचाने जाने वाले साउथ अभिनेता महेश बाबू की 13 साल की बेटी सितारा घट्टामनेनी के नाम से कई फर्जी अकाउंट्स चलाए जा रहे हैं। इसे देखते हुए सितारा ने अपने प्रशंसकों को सावधान करते हुए संदेश लिखा है और लोगों से अपील भी की है। आइए जानते हैं कि अभिनेता की बेटी ने क्या कहा।

फैंस को सावधान रहने के लिए कहा

विज्ञापन

महेश बाबू की बेटी सितारा घट्टामनेनी ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘फर्जी अकाउंट्स से सावधान रहें। मुझे पता चला है कि मेरे नाम से कई फर्जी और स्पैम अकाउंट बनाए जा रहे हैं। मैं अपने सभी दोस्तों, परिवार और शुभचिंतकों को स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं केवल इंस्टाग्राम पर ही सक्रिय हूं। यह मेरा एकमात्र आधिकारिक अकाउंट है और एकमात्र माध्यम है जिसके जरिए मैं जुड़ती हूं। मैं किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं हूं। कृपया सावधान रहें और मेरे नाम का दावा करने वाले किसी भी अन्य अकाउंट से जुड़ने से बचें।’
 


इस घटना से पहले भी अभिनेता के परिवार ने की थी शिकायत
आपको बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है कि महेश बाबू के परिवार के साथ ऐसा हो रहा है। इससे पहले भी अभिनेता की पत्नी नम्रता शिरोडकर ने अपनी बेटी सितारा के नाम पर फर्जी अकाउंट चलाने वालों को चेतावनी दी थी और पुलिस में साइबर अपराध का मामला भी दर्ज कराया था। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Anurag Kashyap: फिल्म ‘चिरंजीवी हनुमान’ के प्रोड्यूसर पर भड़के अनुराग कश्यप, बोले- इनका मकसद सिर्फ पैसे कमाना


महेश बाबू का वर्कफ्रंट
महेश बाबू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म को एसएस राजामौली बना रहे हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है। इस फिल्म को 2026 में रिलीज होने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें