महेश बाबू, प्रीति जिंटा और सोनाली बेंद्रे
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा के साथ किया बतौर लीड एक्टर डेब्यू
बतौर लीड एक्टर महेश बाबू पहली बार साल 1999 में आई फिल्म ‘प्रिंस नंबर 1’ में नजर आए थे। इसमें उनके साथ प्रीति जिंटा प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और महेश बाबू को इसके लिए बेस्ट मेल डेब्यू का नंदी अवॉर्ड भी मिला।
‘राउडी चीता’ और ‘द वन’ से मिली पहचान
इसके बाद महेश बाबू को पहचान मिली 2001 में आई फिल्म ‘राउडी चीता’ और 2003 में आई ‘द वन’ से। ‘राउडी चीता’ में उनके साथ सोनाली बेंद्रे प्रमुख भूमिका में हैं। जबकि ‘द वन’ में उनके साथ भूमिका चावला नजर आई हैं। ‘द वन’ के लिए महेश बाबू को उनका पहला तेलुगु फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।
इन सुपरहिट फिल्मों ने महेश बाबू को बनाया सुपरस्टार
इसके बाद महेश बाबू ने अपने करियर में एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दीं। इनमें ‘चीता द पॉवर ऑफ वन’ (2005), ‘टपोरी वॉन्टेड’ (2006), ‘द रियल टाइगर’ (2011), ‘नंबर वन बिजनेसमैन’ (2012), ‘सबसे बढ़कर हम दो’ (2013), ‘द रियल तेवर’ (2015), ‘डैशिंग सीएम भरत’ (2018), ‘महर्षि’ (2019), ‘सरिलेरु नीकेवरु’ (202), ‘सरकारु वारी पाता’ (2022) और उनकी हालिया रिलीज ‘गुंटूर करम’ (2024) शामिल हैं। ये महेश बाबू की सुपरहिट फिल्में हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।
एस एस राजामौली, महेश बाबू
- फोटो : इंस्टाग्राम
राजामौली की ‘एसएसएमबी 29’ को लेकर चर्चाओं में हैं महेश बाबू
महेश बाबू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘एसएसएमबी 29’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म को एसएस राजामौली बना रहे हैं। फिल्म में उनके साथ इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है। इस फिल्म के 2026 में रिलीज होने की संभावना है। इसे एक बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है।
सितारा-महेश बाबू- नम्रता
- फोटो : इंस्टाग्राम @urstrulymahesh
शादी से पहले महेश बाबू ने नम्रता शिरोडकर के सामने रखी थी ये शर्त
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर से शादी की है। दोनों की लव स्टोरी साल 2000 में आई फिल्म ‘वामसी’ के सेट पर शुरू हुई थी। इसके बाद लगभग पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, साल 2005 में महेश बाबू ने नम्रता शिरोडकर से शादी कर ली। शादी से पहले महेश बाबू ने नम्रता के सामने शर्त रखी थी कि शादी के बाद वो फिल्मों में काम करना छोड़ देंगी। नम्रता ने ये शर्त मान ली। नम्रता ने शादी के बाद फिल्मों में काम करना छोड़ दिया और अपने परिवार पर ध्यान दिया। कपल के दो बच्चे बेटा गौतम और बेटी सितारा।
महेश बाबू से जुड़े किस्से
- महेश बाबू उस वक्त काफी चर्चा में आ गए थे जब बॉलीवुड में काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। बॉलीवुड उन्हें अफॉर्ड भी नहीं कर सकता है। उनके इस बयान के बाद वो नॉर्थ इंडिया में लोगों के निशाने पर भी आ गए थे।
-
महेश बाबू तेलुगू सिनेमा के हाइएस्ट पेड स्टार हैं। उनकी फिल्में जब थिएटर्स में रिलीज होती हैं, तो फैन्स उनके पोस्टर को दूध से नहलाते हैं और खूब ढोल-नगाड़े बजाते हैं।
-
तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार माने जाने वाले महेश बाबू ने जब फिल्मों में शुरुआत की थी, तब उन्हें तेलुगु भाषा बिल्कुल नहीं आती थी। जबकि वो तेलुगु परिवार से ही आते थे।
-
अपने शुरुआती वक्त में महेश बाबू को तेलुगु भाषा नहीं आती थी। वो फिल्मों के डायलॉग्स को रट्टा मारकर याद करते थे।
-
महेश बाबू की लोकप्रियता का आलम ये है कि फैन्स अपने चहेते स्टार को पूजते हैं। यही नहीं आंध्र प्रदेश में फैंस ने उनका मंदिर भी बनवाया है। उनका यह मंदिर आंध्रप्रदेश के कोंडापुरम में बनाया गया था, जिसमें एक्टर की बड़ी सी मूर्ति स्थापित की गई है।
-
फैन्स महेश बाबू के लिए किस कदर क्रेजी हो जाते हैं, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है। जब 2017 में महेश बाबू की फिल्म 'स्पाइडर' रिलीज हुई थी तब फैन्स ने एक हेलिकॉप्टर से थिएटर्स पर फूलों की बारिश की थी। वहीं जब विशाखापट्टनम के एक थिएटर में महेश बाबू की फिल्म के टिकट नहीं मिले तो थिएटर के शीशे फोड़ डाले थे।
-
महेश बाबू का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। वह पहले ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा पब्लिक सर्विस अनाउंस की हैं। एक्टर कई एनजीओ चलाते हैं और हजारों बच्चों की हार्ट सर्जरी करवा चुके हैं।
-
हाल ही में महेश बाबू पर 100 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं, जिसके संबंध में उन्हें ईडी का समन भी मिला है।