फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahavatar Narsimha OTT: क्या ओटीटी पर दस्तक दे रही है 'महावतार नरसिम्हा'? मेकर्स ने पोस्ट कर बताया सच

Wed, 06 Aug 2025 11:47 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahavatar Narsimha OTT Release: फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इस बीच फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की चर्चा शुरू हो गई हैं। इस पर मेकर्स ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
'महावतार नरसिम्हा' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'सैयारा' की बंपर कमाई के बीच 'महावतार नरसिम्हा' ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। यह फिल्म 100 करोड़ी क्लब का हिस्सा बन चुकी है। इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई के बीच इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। फिल्म के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने की अटकलों पर निर्माताओं ने पोस्ट शेयर कर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

मेकर्स बोले- 'ओटीटी डील फाइनल नहीं'
फिल्म के निर्माताओं ने 'महावतार नरसिम्हा' की ओटीटी रिलीज को लेकर चल रहीं खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि फिलहाल फिल्म सिनेमाघरों में हैं। ओटीटी रिलीज की बातें महज अफवाह हैं। मेकर्स ने लिखा है, 'हम 'महावतार नरसिम्हा' को लेकर दर्शकों के उत्साह और ओटीटी पर हो रही चर्चा के लिए आभारी हैं, लेकिन अभी तक यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में ही चल रही है। फिलहाल कोई ओटीटी डील फाइनल नहीं हुई है'।
 

मेकर्स ने लिखा, 'अफवाहों से दूर रहें'
मेकर्स ने पोस्ट के जरिए दर्शकों को अफवाहों से दूर रहने का सुझाव भी दिया है। बयान में लिखा है, 'अफवाहों से दूर रहें! 'हमें 'महावतार नरसिम्हा' के जल्द ही ओटीटी पर आने की काफी चर्चा मिल रही है, लेकिन स्पष्ट कर दें कि फिलहाल हमने कोई ओटीटी प्लेटफॉर्म तय नहीं किया है। कृपया हमारे आधिकारिक हैंडल से साझा की गई प्रामाणिक अपडेट पर ही विश्वास करें। आपका विश्वास सनातनी दहाड़ को जीवित रखता है'!

Khalnayak: 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं', फिल्म की रिलीज को पूरे हुए 32 साल; सुभाष की पहली पसंद नहीं थे संजय दत्त
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन जारी
'महावतार नरसिम्हा' एक माइथोलॉजिकल फिल्म है। इसका निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म दमदार प्रदर्शन कर रही है। 25 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने सोमवार को 11वें दिन 7.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। कल मंगलवार को 12वें दिन इस फिल्म ने 7.9 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 106.2 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें