ISKCON Initiative for Mahavtaar Narsimha: भगवान विष्णु के 'नरसिम्ह' अवतार पर बनी फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा' को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए इस्कॉन की तरफ से बड़ी पहल की गई है।
एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा' ने हाल ही में सिनेमाघरों में दस्तक दी है। 25 जुलाई को रिलीज हुई माइथोलॉजिकल एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन किया है। ये फिल्म दर्शकों को भगवान विष्णु के अवतार की कथा दर्शाती है। बस इसी के चलते अब इस्कॉन की तरफ से फिल्म को ज्यादा से ज्यादा भक्तों तक पहुंचाने के लिए बड़ी पहल की गई है।
विज्ञापन
इस्कॉन की तरफ से खास पहल
इस्कॉन सिलीगुड़ी ने फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिखाने के लिए खास इंतजाम किया है। संस्था ने पूरे सिनेमा हॉल को बुक कर अपने भक्तों के लिए एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस्कॉन के प्रवक्ता नाम कृष्ण दास ने बताया कि ये फिल्म केवल एक मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का एक जीवंत संदेश है। उन्होंने कहा, 'यह फिल्म युवाओं को हमारी आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने का काम कर रही है।'
फिल्म के निर्देशन की कमान
इस फिल्म का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है और इसे प्रस्तुत किया है होम्बले फिल्म्स ने, जो ‘केजीएफ’ और ‘कांतारा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में पेश कर चुका है। ‘महावतार नरसिम्हा’ एक एनिमेटेड फिल्म है, जिसमें भगवान विष्णु के चौथे अवतार, नरसिम्ह- आधे पुरुष, आधे सिंह रूप की कथा को मॉडर्न VFX और बेहतर तकनीक के जरिए दिखाया गया है।
फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों का उत्साह देखने लायक है। हर आयु वर्ग के दर्शकों ने इस फिल्म को सराहा है। लोग खास तौर से इसकी ग्राफिक्स क्वालिटी, कहानी की गहराई और भगवान नरसिम्ह के प्रभावशाली चित्रण की तारीफ कर रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन
25 जुलाई को रिलीज हुई माइथोलॉजिकल एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। ओपनिंग डे पर जहां इसने 1.35 करोड़ की शुरुआत की, वहीं रविवार को इसकी कमाई 7 करोड़ रुपये पहुंच गई। सोमवार को भी फिल्म ने 6.15 करोड़ की दमदार कमाई की। कुल मिलाकर अब तक ये फिल्म 22 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।